फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबनान में धमाका, अधिकारी समेत सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारे गए अधिकारी, विसम अल-हसन उस जांच के प्रमुख थे जिसने वर्ष 2005 में हुई पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या में सीरिया की भूमिका साबित की थी।
विज्ञापन


अगस्त में सीरिया समर्थक राजनेता और पूर्व सूचना मंत्री मिशेल समाहा की गिरफ्तारी के लिए भी हसन को ही ज़िम्मेदार माना जाता है।

मिशेल समाहा पर लेबनान में बमबारी की योजना बनाने के आरोप हैं।

वर्ष 2008 से ये बेरूत में हुआ सबसे बड़ा धमाका है। धमाके में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।

शुक्रवार को हुए इस धमाके की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

धमाका विपक्षी नेता साद हरीरी के गठबंधन के मुख्यालय के नज़दीक एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ।

सीरिया पर आरोप
सीरिया में चल रही हिंसा के चलते लेबनान में भी तनाव बढ़ता जा रहा है और गठबंधन के कुछ नेताओं ने सीरियाई सरकार पर धमाके के पीछे होने का आरोप लगाया है।

लेकिन सीरिया के सूचना मंत्री ओमरान अल-ज़ोउबी ने इसे “कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य” बताया।

लेबनान के प्रधानमंत्री नाजिब मिकाती ने कहा कि सरकार अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाएगी।

धमाका इतना ज़ोरदार था कि कई कारों में आग लग गई और आसपास की इमारतों को काफी नुकसान हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्षी रोन्नी चटाह ने बीबीसी को बताया, “ऐसा लगा मानो ये इमारत बुरे तरीके से थर्रा गई और धमाके की गूंज पूरे इलाके में गूंज गई।”

धमाके के बाद कई सुन्नी मुसलमान सड़कों पर उतर आए हैं और टायर जलाने की घटनाओं की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें