फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी नजर के इशारे पर चलेगा 'गैलेक्सी एस4'

Fri, 15 Mar 2013 01:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज मोबाइल कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन 'गैलेक्सी एस 4' को न्यूयॉर्क में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लांच कर दिया है। हाइ रेंज फोन को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के हेड जे.के. शिन ने पेश किया। फोन को बड़ी डिस्पले के साथ लांच करने के पीछे सैमसंग का मकसद आइफोन 5, लूमिया 920, सोनी एक्सपीरिया जेड और ब्लैकबेरी जेड 10 को टक्कर देना है।
विज्ञापन


नए फोन में कई नए आकर्षक फीचर्स हैं। फोन में पहली बार आया आइ ट्रैकिंग फीचर इसको खास बनाता है। मोबाइल के फ्रंट पर एक कैमरा है जो यूजर की नजरों को पढ़ेगा यानी यूजर मोबाइल पर कहां देख रहा है उसको कैच करेगा। आइ ट्रैकिंग फीचर के बारे में अमर उजाला आपको फोन के लांच होने से पहले भी बता चुका है। बात करते हैं फोन के फीचर्स और खासियत के बारें में।

तस्वीरों में 'गैलेक्सी एस4' की लांचिंग

आइ ट्रैकिंग फीचर
मोबाइल के फ्रंट पर एक कैमरा दिया गया है जो यूजर की नजरों को पढ़ेगा यानी यूजर मोबाइल पर कहां देख रहा है उसको कैच करेगा। आइ ट्रैकिंग फीचर का कमाल यह होगा कि मोबाइल से नजर हटाते ही वीडियो अपने आप रुक जाएगा। फिर से फोन की तरफ देखने पर वीडियो वहीं से प्ले हो जाएगा।
विज्ञापन


फोन में यूजर अपनी नजरों से पेज को स्क्रॉल कर सकता है। इसमें एक ऐसा सेंसर दिया गया है, जिससे यूजर के दायीं या बायीं तरफ हाथ हिलाने पर अलग-अलग वेबसाइट पर जा सकते हैं। बिना टच करें ही गानों की फाइल और अल्बम में जा सकेंगे।

रियल टाइम ट्रांसलेटर
फोन में सैमसंग ने रियल टाइम ट्रांसलेटर का नया और जबरदस्त फीचर दिया है। इसकी मदद से किसी भी दूसरी भाषा को अपनी लैंग्वेज में ट्रांसलेट किया जा सकेगा। कंपनी ने इसमें ऐसी ही 10 भाषाओं को ट्रांसलेट करने की सुविधा दी है।

एस वॉयस ड्राइव
टच क्वालिटी इतनी खास है कि यूजर के ग्लवस पहनने के बाद भी इसका टच काम करेगा। इसमें एस वाइस ड्राइव भी दी गई है। इसकी मदद से कार ड्राइविंग के दौरान फोन आने पर अपने आप वॉयस एक्टीवेट हो जाएगी।

टेंपरेचर नमी सेंसर
सैमसंग ने फोन को इंफ्रारेड गेस्चर और टेंपरेचर नमी सेंसर के साथ पेश किया है। इससे फोन खुद ब खुद अलग-अलग टेंपरेचर में ऑटो एडजेस्ट हो जाएगा। यानी अब सर्दियों के दिनों में आपको फोन की टच से शिकायत नहीं होगी।

डिस्पले
सैमसंग गैलेक्सी एस 4 में 5 इंच की फुल एचडी 1080x1920 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली सुपर एम्लोइड टच स्क्रीन है। फोन की पिक्सल क्वालिटी जबरदस्त है, जिससे यह अपनी रेंज के फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। गैलेक्सी एस3 को कंपनी ने 4.8 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया था।

प्रोसेसर
कंपनी ने गैलेक्सी एस 4 को दो तरह के प्रोसेसर 1.9 गीगा हर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर और 1.6 गीगा हर्ट्ज के ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। प्रोसेसर सैमसंग के पिछले सभी स्मार्टफोन से अपग्रेड क्वालिटी के है। दो तरह के प्रोसेसर वाले फोन की कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों में बिक्री करेगी। गैलेक्सी एस 3 में 1.4 गीगाहर्टज का क्वाड कोर प्रोसेसर था।

कैमरा
गैलेक्सी सीरीज के नए फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके कैमरे से महज 4 सेकंड में 100 शॉट लिए जा सकते हैं। एस3 में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया था।

मेमोरी और ओएस
गैलेक्सी एस 4 में एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन 4.2.2 जेलीबीन है। कंपनी ने नए फोन को 16GB, 32GB और 64GB की इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी के साथ पेश किया है। मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 64GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

रैम
सैमसंग के नए फोन में 2GB की दमदार रैम है। अभी तक कुछ ही कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन को 2GB रैम के साथ पेश किया है। आइफोन 5 में 1GB रैम है। एचटीसी वन, सोनी एक्पीरिया z और ब्लैकबेरी z10 में 2GB रैम है।

कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए नए हाई रेंज फोन में 4G, एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाइ-फाइ, एनएफसी, एमएचएल 2.0, जीपीएस और रिमोट कंट्रोल के लिए इंफ्रारेड एलईडी भी दिया गया है। इंफ्रारेड एलईडी की मदद से आप अपने बेडरूम में टीवी को गैलेक्सी एस4 से भी ऑपरेट कर सकेंगे। फोन में 2,600 mAh की दमदार बैटरी है।

कीमत एवं उपलब्धता
अभी कंपनी ने नए फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। अप्रैल के अंत तक कंपनी नए फोन की बिक्री दुनिया के कई बाजारों में करने शुरू कर देगी। फोन भारतीय बाजार में कब आएगा, इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 40 हजार रुपये तक हो सकती है।

अक्सर शोर-शराबे से दूर रहने वाली सैमसंग ने गैलेक्सी एस 4 को ऐपल के प्रोडक्ट की लांचिंग की तरह लांच किया है। नए फोन से सैमसंग को काफी उम्मीदें हैं। कंपनी की उम्मीदों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सैमसंग इसके विज्ञापन पर करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें