फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, मेरठ में दौड़ा, एक करोड़ रुपए का घोड़ा

Fri, 15 Mar 2013 12:58 PM IST
विनीत त्रिपाठी/मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जाता है कि शौक बड़ी चीज है। शौक हो तो आदमी कीमत भी नहीं देखता। यही वजह है कि आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही घुडसवारी प्रतियोगिता में लाखों के ही नहीं बल्कि करोड़ों तक की कीमत के घोड़े पहुंचे हैं। खूबसूरत बनावट ही नहीं बल्कि अपनी काबिलियत के चलते इनकी कीमत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इनमें कुछ के पास नेशनल चैम्पियनशिप का रुतबा है तो कुछ अपनी नस्ल के चलते सराहे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ती है घोड़े की कीमत
एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ साथ घोड़े की कीमत बढ़ती जाती है। घोड़े की नस्ल भी इसमें अहम भूमिका निभाती है लेकिन प्रदर्शन सबसे खास है। इसके तहत रेस में घोड़े की रफ्तार और गतिशीलता भी खास मायने रखती है। दूसरी खास बात ये है कि घोड़े की हैल्थ भी उसकी कीमत में इजाफा करती है।
 
मिलता है स्टार
नेशनल चैम्पियन होने से सीसीआई वन स्टार, टू स्टार, थ्री स्टार और फोर स्टार होने से बढ़ती है। एशियन गेम्स में जीत दर्ज करने वाला घोड़ा वन और टू स्टार और ओलंपिक में शिरकत करने वाला घोड़ा थ्री और फोर स्टार में शामिल होता है।
विज्ञापन


एक करोड का घोड़ा लैडरान
दिल्ली की महिंदर कौर जर्मन वार्म ब्लड नस्ल के वन-स्टार लैडरॉन घोड़े की मालकिन हैं। बताया जा रहा है कि इस घोड़े की कीमत एक करोड़ रुपए के करीब है। महिंदर ने इसे कुछ वर्ष पहले जर्मनी से 25-30 लाख रुपये में खरीदा था। तीन सालों में लैडरॉन कई प्रतियोगिताओं में चैम्पियन बन चुका है। अप्रैल 2012 में दिल्ली में हुई नेशनल चैम्पियनशिप में 1.40 मीटर ऊंची लंबी बाधा को पार कर नेशनल चैम्पियन का खिताब भी जीता था। अभी जंपिंग में नेशनल चैम्पियन का खिताब लैडरॉन के नाम है। इन उपलब्धियों के कारण ही लैडरॉन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। हालांकि महिंदर कौर के पास इसके अलावा डी डॉली और एलीप्रेली नाम दो अन्य जर्मन नस्ल के घोड़े हैं, जिनकी कीमत भी 25 से 40 लाख रुपये के बीच है।

मृत्युंजय के सात सितारे
ड्रेसाज में देश के बेस्ट राइडर में से एक मृत्युंजय सिंह राठौर के पास सात विदेशी घोड़े हैं। एमएस राठौर बताते हैं कि इनमें आस्ट्रेलियन थ्रॉरो ब्रेड का केलेंस्ट्रिफ ड्रिंक, स्ट्रॉक हॉर्स नस्ल का फ्लेस क्लोवर और जर्मन वार्म ब्लड नस्ल के इरोसिया, एवलॉन और एलेग्रो शामिल हैं। एमएस राठौर ने घोड़ों की वास्तविक कीमत बताने से तो इंकार किया, लेकिन ये जरूर बताया कि ऐसे घोड़े 25 से 40 लाख रुपये तक की कीमत के होते हैं।

अर्जी के जलवे
दिल्ली स्थित इक्वेस्टेरियन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशन के सचिव कर्नल आरके दहिया के पास सफेद रंग का जर्मन हेनोबेरियन नस्ल का अर्जी नामक घोड़ा है। कर्नल दहिया बताते हैं इन घोड़ों में जंपिंग एवं ड्रेसाज इवेंट में जीतने की अधिक ताकत और समझ होती है। 10 साल के अर्जी ने अब तक नेशनल चैम्पियनशिप में आधा दर्जन बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। उनका कहना है कि वैसे तो आर्मी घोड़ों की कीमत तय नहीं की जा सकती लेकिन बाजार में हेनोरियन घोड़े 20 से 30 लाख रुपये तक बिकते हैं।
विज्ञापन

 
नस्ल की योग्यता
थॉरोब्रेड- फुर्ती और रफ्तार। हॉर्स रेस में इस्तेमाल में लाये जाते हैं।
वार्म ब्लड- समझदार और साहसी। ड्रेसाज, शो जंपिंग और इवेंटिंग के लिए खास।
हेनोबेरियन - जर्मन नस्ल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें