फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग ने लांच किया 'गैलेक्सी एस4 मिनी'

Thu, 30 May 2013 08:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन बाजार की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी एस4 के बाद अब 'गैलेक्सी एस4 मिनी' लांच कर दिया है। मिनी गैलेक्सी एस4 का छोटा वर्जन है।
विज्ञापन


नए फोन में 'गैलेक्सी एस4' की ही तरह ग्रुप प्ले, एस ट्रांसलेटर और एस हेल्थ फीचर है। यानी अब कम पैसो में गैलेक्सी एस4 से मिलते-जुलते फीचर्स का मजा लिया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सीरीज के फोन की कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया है। बात करते है नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।

ऑपरेटिंग सिस्टम
नया फोन एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन 4.2.2 जेलीबीन पर चलता है।

डिस्पले
सैमसंग के गैलेक्सी एस4 मिनी में 4.3 इंच की सुपर एम्लोइड डिस्पले है, इसका वजन 107 ग्राम है।

कैमरा
गैलेक्सी एस4 मिनी में 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मेमोरी
फोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें से यूजर 5GB ही एक्सस कर सकता है। मेमोरी को 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

बैटरी
फोन में 1,900 mAh की बैटरी है। गैलेक्सी एस4 मिनी व्हाइट और ब्लैक दो कलर में बाजार में मिलेगा।

प्रोसेसर और रैम
गैलेक्सी एस4 मिनी में 1.7 गीगाहर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 1.5 GB की रैम है। गैलेक्सी एस4 में 1.9 गीगा हर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर और 2GB की रैम है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3G एचएसपीए व 3G ड्युल सिम है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से कनेक्टिविटी ऑप्शन बदल सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें