फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकिया एंड्रॉयड की 7 बड़ी खामियां, इनको नजरअंदाज न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में नोकिया ने अपने पहला एंड्रॉयड फोन भारतीय बाजार में उतारा है। इस फोन की काफी समय से चर्चा होती रही है। नोकिया एक्स के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.1 जेलीबीन, 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन, 4.0 इंच डिस्प्ले है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन एस4 सीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

इन सबसे फीचर्स के बावजूद 7 ऐसी खामियां भी हैं जिसके कारण इस फोन को नकारा जा सकता है। टीओआई ने इस पर अपनी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।

एंड्रॉयड होते हुए भी एंड्रॉयड नहीं

नोकिया एक्स एंड्रॉयड ओएस 4.1 पर काम करता है। फिर भी यहां गूगल की कई सर्विस जैसे गूगल मेप, जीमेल, गूगल ड्राइव, यू ट्यूब और ऐप स्टोर गूगल प्ले नहीं दिया गया है।

इन सर्विस की जगह यहां आपको माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस जैसे वन ड्राइव, आउट लुक और स्काई की सुविधा मिलती है। एंड्रॉयड ऐप्स डाउनलोड करने के लिए आप थर्ड पाट्री ऐप स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उलझा हुआ यूजर्स इंटरफेस

नोकिया एक्स का यूजर्स इंटरफेस अन्य एंड्रॉयड फोन से एक दम अलग है। नोकिया एक्स आशा सीरीज और विंडोज फोन का मिला-जुला स्वरूप है। नए यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में शुरुआत में दिक्कत हो सकती है।

वायरस का भी है खतरा

एंड्रॉयड ऐप के लिए आप गूगल प्ले का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं इसलिए आप एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए थर्ड पाट्री ऐप्स स्टोर पर जाएंगे। यहां से वायरस आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

नई सॉफ्टवेयर अपडेट में भी मुश्किल

नोकिया एक्स पहले ही एंड्रॉयड ओएस 4.1 पर काम करता है जो पुराना कहा जाएगा। एंड्रॉयड ओएस के लिए एक बात आम हो चुकी है कि यहां स्मार्टफोन यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है।

ऐसे में एंड्रॉयड ओएस की नई अपडेट कब मिलेगी और कब नोकिया एक्स को अपडेट किया जा सकेगा कहना मुश्किल है।

हार्डवेयर भी कुछ खास नहीं

सॉफ्टवेयर के अलावा अगर नोकिया एक्स के हार्डवेयर की बात करें तो यहां आपको 1 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम में ही आपको संतोष करना होगा।

साधारण कैमरा

नोकिया एक्स में 3 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में इसकी पिक्चर क्वालिटी साधारण ही है। इसके अलावा इसमें सकेंड्री कैमरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस कीमत में हैं कई और विकल्प

नोकिया एंड्रॉयड एक्स की कीमत 8,599 रुपए है, इस कीमत में कई और स्मार्टफोन में बाजार में मौजूद हैं जो न सिर्फ इस प्राइस रेंज में आते हैं बल्कि स्पेसिफिकेशन के मामले में बेहतर भी हैं।

जोलो क्यू800, जेन अल्ट्राफोन 701 एचडी और माइक्रोमैक्स कैनवस 2 अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें