फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बंदकर चार लोगों को जिंदा जलाया

Tue, 18 Mar 2014 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में एक सेंट्रों कार सहित चार लोगों को गाड़ी में बंद कर जिंदा जला दिया गया है। शवों के सिर्फ कंकाल ही पुलिस के हाथ लगे है। जली हुई कार से चूड़ी एवं मोबाइल फोन का जला हुआ भाग पुलिस को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित गुंजरा जंगली क्षेत्र में एक सैंट्रो कार में चार लोगों को अज्ञात अपराधियों ने जिंदा जला दिया।

जानकारी सुबह में तब मिली, जब मवेशी चराने के लिए कुछ लोग जंगल की ओर गए। आशंका जताई जा रही है कि पहले अपराधियों ने चारों की हत्या की, फिर उनकी लाश को कार में बिठाया और दरवाजा बंद कर आग लगा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला का जला कंगन और मोबाइल बरामद

चरवाहों के मुताबिक, सुबह तक आग की लपटें नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही एसपी मनोज कौशिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम तथा डॉग स्क्वायड के अखिलेश उरांव ने जीको डॉग के साथ पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

फॉरेंसिक टीम ने कार की पिछली सीट से महिला का जला हुआ कंगन तथा मोबाइल का जला किट बरामद किया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। 

जांच के दौरान सेंट्रो कार का इंजन नंबर के 6187-883765 तथा 889765 K-687 लिखा मिला है। इसी के आधार पर पुलिस ने गाड़ी मालिक की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चारों लोगों की अस्थियां जांच के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें