फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल की रोहतक कोर्ट में पेशी आज

Wed, 03 Dec 2014 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
2006 के करौंथा कांड में सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल की बुधवार को रोहतक कोर्ट में पेशी होगी।
विज्ञापन


बरवाला बवाल के बाद बरवाला में ही रिमांड पर चल रहा रामपाल रोहतक कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होगा या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी लगाई जाएगी, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।

हालांकि जिला प्रशासन ने रामपाल के पेश होने का समय सुबह 10 बजे मानते हुए एहतियात के तौर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस बल भी तैनात रहेगा। बता दें कि 20 नवंबर को हाईकोर्ट ने करौंथा आश्रम कांड में रामपाल की जमानत रद्द कर दी थी।
विज्ञापन

ये है मामला
12 जुलाई 2006 को करौंथा में आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। बवाल में झज्जर के बाघपुर निवासी सोनू नामक युवक की मौत हो गई थी। रोहतक पुलिस ने 13 जुलाई को अल सुबह रामपाल समेत दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार किया। रामपाल व उसके समर्थकों पर हत्या समेत अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मर्डर के इस मामले में रामपाल करीब पौने दो साल तक रोहतक जेल में रहा। अप्रैल 2008 में वह जमानत पर बाहर आया। रोहतक प्रशासन ने करौंथा आश्रम को अपने कब्जे में ले लिया। जमानत मिलने के बाद रामपाल ने अपनी गतिविधियां हिसार के बरवाला स्थित आश्रम से संचालित करनी शुरू कर दी। 2013 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद करौंथा आश्रम एक बार फिर से रामपाल के हवाले कर दिया गया। यहां फिर खूनी संघर्ष हुआ और आर्य समाजी और ग्रामीण पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई। भारी तनाव के बीच आश्रम को खाली कराया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
रामपाल व्यक्तिगत रूप से पेश होगा या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी, यह अभी तय नहीं है। लेकिन पेशी को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
शेखर विद्यार्थी, डीसी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें