अब अगर आपके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए और बिजली की सुविधा न हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
आपका फोन अब विंड टरबाइन के जरिये चार्ज हो सकेगा। वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट छात्र जस्टिन चेंबर ने एक ऐसा ही पोर्टेबल चार्जर डिजाइन किया है। हवा के झोंके से ही इसकी चार्जिंग पावर शुरू हो जाती है।
विस्प नाम का यह मिनी टरबाइन कुल 14 इंच का हैं, जिसका वजन महज 1.8 किलो है। हालांकि, खोलने के बाद यह छह फिट लंबा हो जाता है। इतना ही नहीं इस चार्जर को फोल्ड करके आप अपने बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।