फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का पेंशन वितरण कार्य जारी

Fri, 10 Oct 2014 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने सितंबर माह की बुढ़ापा, विधवा, विकलांग, लाडली व एफएडीसी पेंशन का वितरण 9 अक्टूबर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने दी।

अधिकारी ने बताया कि 9 अक्टूबर बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड 1 के पात्रोें को सैनी धर्मशाला, आनंदपुरा व वार्ड 2 के पात्रों को खटीक बावन घरों की धर्मशाला नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में दी गई।
विज्ञापन


वार्ड 3, 4 के पात्रों को श्री राम ट्रस्ट धर्मशाला पुराना बस स्टैंड, वार्ड 5 के पात्रों को चैंबर वाली धर्मशाला रेलवे रोड, वार्ड 6 के पात्रों को प्रताप चौक माल्हाशाह बारात घर तथा वार्ड 10 के पात्रों को सैनी धर्मशाला गौड़ स्कूल के पास सुनारिया कलां व सुनारिया खुर्द में पेंशन वितरित की गई। 10 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 1 के पात्रोें को श्याम कॉलोनी धर्मशाला में पेंशन वितरित की जाएगी। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को वार्ड 7 के पात्रों को प्राचीन हनुमान मंदिर जुलावा वाला चौक, वार्ड 9 के पात्रों को वैश्य धर्मशाला केवलगंज, वार्ड 11 के पात्राें को बंगला साहिब गुरूदारा, वार्ड 12 के पात्रों को कुम्हारों की चौपाल सलारा चौक, वार्ड 14 के पात्रों को माता का मंदिर पाड़ा मोहल्ला, वार्ड 15 के पात्रों को सैनी धर्मशाला सुभाष रोड, वार्ड 18 के पात्रों को बस्तीपुरा धर्मशाला धनवंतरी स्कूल के सामने वाली गली में तथा खेड़ी साध एवं बोहर भोपान में पेंशन वितरित की जाएगी। इसी प्रकार 11 अक्तूबर शनिवार को वार्ड 8 के पात्रों को श्री राम कृष्ण धर्मशाला सलारा मोहल्ला, वार्ड 13 के पात्रों को माता का मंदिर तेज कॉलोनी, वार्ड 17 के पात्रों को चैंबर वाली धर्मशाला रेलवे रोड, वार्ड 19 व 20 के पात्रों को वैदिक शक्ति आश्रम आर्यनगर में वार्ड नं. 21 के पात्रों को सैनी हाई स्कूल, वार्ड नं 23 के  पात्रों को लक्ष्मीनारायण मन्दिर, डीएलएफ कॉलोनी में तथा गढी माजरा गढी बोहर तथा बोहर मिलवान में पेंशन प्रदान की जाएगी। सोमवार 13 अक्तूबर को वार्ड 16 के पात्रों को ठाकुर जी का मंदिर किला मोहल्ला, वार्ड 22 के पात्रों को किशनपुरा की चौपाल सोनीपत रोड फाटक के पास, वार्ड 24 के  पात्रों को लक्ष्मीनारायण मंदिर, वार्ड 25 के पात्रों को चिन्योट कॉलोनी के नीलकंठ मंदिर, वार्ड 27 के पात्रों को श्री सनातन धर्म मंदिर, वार्ड 28 के लाभ पात्रों को कम्यूनिटी सेंटर मॉडल टाउन डबल पार्क, वार्ड 29 के पात्रों को वृद्धा आश्रम सेक्टर-3 नजदीक श्रीराम स्कूल, वार्ड 31 के पात्रों को मंदिर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में और कन्हेली तथा कुताना में पेंशन दी जाएगी। इसी प्रकार मंगलवार 14 अक्टूबर को वार्ड 26 के पात्रों को गांधी नगर के गुरूद्वारा भाई माशी शाह, वार्ड 29 के पात्रों को धर्मशाला तिलकनगर, वार्ड 30 के पात्रों को महिला आश्रम रोड़ के गर्वनमेंट हाई स्कूल, वार्ड 32 के पात्रों को शिवाजी कॉलोनी की धर्मशाला, वार्ड 33 के पात्रों को विश्वकर्मा स्कूल काठमंडी, वार्ड 34 के पात्रों को जनता कॉलोनी पार्क व वार्ड 35 के पैंशन पात्रों को जनता कॉलोनी की व्यायामशाला और पहरावर तथा बलियाणा मेें पेंशन वितरित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि अगर कोई पात्र इन दिनों के दौरान अपनी पेंशन पाने से किसी कारणवश वंचित रहता है तो ऐसे गैर-हाजिर लाभपात्रों को 16 अक्टूबर बृहस्पतिवार को नगरनिगम रोहतक कार्यालय में पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें