फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री को चलती बस से फेंका, गंभीर

Thu, 12 Jun 2014 12:50 AM IST
bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 चरखी दादरी से डालावास अपनी बुआ के घर आ रहे एक युवक को रोडवेज बस के परिचालक ने जबरदस्ती चलती बस से नीचे फेंक दिया। युवक को गंभीर चोटें आने पर उसके परिजन उसे पहले सीएचसी गोपी व बाद में चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल के ब्यान लेने के लिए रवाना हो गई। बादल निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश बुधवार देर सायं बादल से अपने बुआ के घर डालावास आ रहा था। जब वह रोडवेज बस से गांव के बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो उसने बस के परिचालक से बस रुकवाने के लिए बोला। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


बस में मौजूद यात्रियों ने बीच बचाव कर शांत करवा दिया और बस के चालक से बस को रोकने की अपील की। बताया जा रहा है कि बस के चालक ने पहले तो बस की गति धीमी की और जब विकास व अन्य यात्री उतरने लगे तो उसने अचानक ही बस को दोबारा तेज गति से दौड़ा दिया जिससे विकास मुंह के बल जमीन पर गिर गया। इस घटना से हाथ, मुंह व पैर पर काफी चोटें आई वहीं उसका लैपटॉप भी टूट गया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपी भर्ती करवाया जहां चिकित्सक की कमी के कारण उसे भिवानी स्थित चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल के बयान लेने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें