फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनासोनिक पी31: देर तक इस्तेमाल करने पर भी नहीं होगा गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनासोनिक ने कम बजट में क्वाडकोर फोन पी31 को पेश किया है। जैसा की मालूम है कंपनी की पी सीरीज खासतौर से फैबलेट श्रेणी के लिए जानी जाती है। ऐसे में जाहिर है फोन बड़ी स्क्रीन के साथ ही होगा। कंपनी ने फोन को ‘प्ले लाइफ, योर वे’ (Play Life, Ur Way) टैग लाइन के साथ उतारा है।
विज्ञापन


पैनासोनिक पी31 (Panasonic P31) को साधारण एंड्रॉयड की अपेक्षा नए यूजर इंटरफेस देने की कोशिश की गई है। कपंनी ने इसे प्ले लाइफ यूजर इंटरफेस से लैस किया है। इसमें 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है।

हाईडेफिनेशन (एचडी) वीडियो रिकॉर्डिंग

एंड्रॉयड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर सीपीयू दिया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जबकि 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कैमरे के साथ फ्लैश उपलब्ध है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह हाईडेफिनेशन (HD) वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन 1080 पिक्सल पर प्रति सेकेंड 30 फ्रेम की दर से वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वीडियो कॉलिंग व कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इसमें वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है।

गर्म होने से रोकेगा हीट सिंक

दोहरा सिम आधारित यह फोन दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में दोनों स्लॉट में माइक्रोसिम का प्रयोग होता है। फोन के प्ले लाइफ यूआई के अलावा जेस्सचर प्ले और पॉप-आई प्लेयर दिया गया है। म्यूजिक के लिए म्यूजिक कैफे और देर तक ब्राउजिंग के लिए अनलिमिटेड सर्वर से इसे लैस किया गया है।

हीट सिंक का भी ऑप्शन है। आपका फोन जब गर्म होगा तो यह एप्लिकेशन उसे गर्म होने से रोकेगा। साथ बेहतर गति से प्रोसेसिंग में भी सहायक होगा। क्वाडबैंड आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और जीपीएस है।
विज्ञापन

मोटो जी से होगी टक्कर

भारतीय बाजार में पैनासोनिक पी31 स्मार्टफोन की कीमत 11,990 रुपए है। हालांकि हाल में लॉन्च मोटोरोला का कम बजट का क्वाडकोर फोन मोटो जी (Motorola Moto G) से यह सस्ता है। परंतु मोटोरोला मोटो जी को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्वाडाकोर चिपसेट पर पेश किया गया है। जबकि कंपनी ने पैनासोनिक पी31 के बारे में इस तरह की कोई भी सूचना नहीं दी है। वहीं मोटोरोला मोटो जी आपरेटिंग के मामले में भी इससे बहुत अडवांस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें