फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर बरवाला के व्यापारी से सवा लाख रुपये लूटे, फरार

Tue, 21 Oct 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुअकबरपुर गांव के पास हिसार के बरवाला के एक व्यापारी से कुछ युवक सवा लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


युवक पुलिस वर्दी में थे।

सीआईए-1 टीम और थाना सदर प्रभारी मौके पर पहुंच जांच शुरू की। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


सोमवार शाम करीब छह बजे थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि बहुअकबरपुर गांव के पास एक व्यक्ति से एक कार सवार कुछ युवक, हिसार के बरवाला के एक व्यापारी से सवा लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। आरोपी पुलिस वर्दी में थे। यह सुनते ही थाना सदर प्रभारी गजेंद्र सिंह और सीआईए-1 की टीम भी मौके पर पहुंची। वहां बरवाला निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक युवक उसे पिछले एक माह से फोन कर रहा था। कह रहा था कि उसके पास करीब सवा लाख का माल है। सोमवार को माल की डिलीवरी लेनी थी। डिलीवरी लेने यहां पहुंचा तो कार से 4-5 युवक वहां आए। सभी पुलिस वर्दी में थे। उन्होंने उससे 1.15 लाख रुपये लिए और बिना माल दिए फरार हो गए। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जो युवक पैसा लेकर भागे हैं, उनसे पीड़ित एक माह से संपर्क में था। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें