फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को मिले दो परीक्षा केंद्र

Sun, 02 Nov 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की लापरवाही का एक ओर मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कमीशन की ओर से दो अक्टूबर को होने वाले क्लर्क की परीक्षा में एक रोल नंबर पर दो परीक्षा केंद्र जारी कर दिया गया है।

गांव चुलियाना निवासी अश्विन दूहन का कहना है कि उसने कुछ माह पहले एसएससी के तहत क्लर्क पद के लिए आवेदन किया था।

इसकी परीक्षा दो नवंबर को होनी है। एसएससी ने उसे एक रोल नंबर 2005013340 भेजा है, लेकिन परीक्षा केंद्र दो बना दिया है। रोल नंबर स्लिप उसे डाक से मिली है, जिसमें एक परीक्षा केंद्र दिल्ली के शाहदरा स्थित निजी स्कूल में और दूसरा दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित स्कूल में दिया गया हैं। अश्विन ने बताया कि परीक्षा रविवार को होनी है। दोनों केंद्रों के बीच काफी दूरी है। अगर एक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और वहां रोल नंबर नहीं मिला तो दूसरे परीक्षा केंद्र पर समय से नहीं पहुंचा जा सकता है। रिपोर्टिंग टाइम भी आधा घंटा पहले है। रोल नंबर सीटिंग भी कुछ समय पहले ही लगाई जाती है। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है।
फोटो कैप्शन: एसएससी द्वारा एक युवक को एक रोलनंबर पर जारी किये दो परीक्षा केन्द्र वाली स्लीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें