फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के लिए सास ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 02 Nov 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शिवाजी कॉलोनी अंतर्गत एकता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने और तलाक की धमकी देते हुए दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एकता कॉलोनी निवासी सतपाल ने आरोप लगाया कि पत्नी के साथ किसी घरेलू कारण के चलते विवाद चल रहा है।

विवाद के दौरान उसकी पत्नी मंजू और उसकी सास बीरो देवी उस पर तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ ही वे उससे एक लाख 95 हजार रुपये की डिमांड भी कर रहे हैं। उसने जब पैसा देने से इंकार कर दिया तो सास ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें