फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन कबड्डी चैंपियनशिप

Tue, 04 Nov 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन कबड्डी चैंपियनशिप 2014-15 में सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


एमडीयू खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले में ही शानदार प्रदर्शन किया। एमडीयू खिलाड़ियों के सामने एमजेपीआर बरेली के खिलाड़ी कहीं नहीं टिक सके। पूरी टीम को एमडीयू ने जीरो पर ही रोक दिया और 21 अंक हासिल कर जीत दर्ज की।

मंगलवार को एमडीयू का मंगलवार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे होगा।
सोमवार को ये हुए मैच
सोमवार को दूसरा मुकाबला जीएनडीयू अमृतसर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुआ। रोमाचंक मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 6 अंक के अंतर से मुकाबला जीता।
विज्ञापन


अमृतसर की टीम को 16 तो पंजाब यूनिवर्सिटी को 22 अंक हासिल हुए। तीसरे मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 67 के मुकाबले 11 अंकों से हराया। चौथा मैच पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और सीसीएसयू मेरठ के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम महज 13 अंक हासिल कर सकी। जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 अंक हासिल किए और मैच जीत कर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

आज होंगे चार मुकाबले
एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि मंगलवार को कुल 4 मैच होंगे। पहली पारी में सुबह 10 व 11 बजे दो मैच और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे और 3 बजे मैच होंगे। फाइनल मैच 5 नवंबर को होगा। फाइनल में राष्ट्रीय टीम के कैप्टन राकेश और वाइस कैप्टन सुरजीत नरवाल भी उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें