फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकिया आशा 300 और सोनी txt ck 13i

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ और मिडल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नोकिया ने आशा 300 और सोनी एरिक्सन ने txt ck 13i लांच किया है। दोनों ही फोन जावा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। एक नजर डालते हैं नोकिया आशा 300 और सोनी txt ck 13i के फीचर्स पर-
विज्ञापन


डिस्प्ले
नोकिया के आशा 300 की स्क्रीन सोनी एरिक्सन नोकिया आशा 300 और सोनी txt ck 13i से छोटी है। आशा 300 का स्क्रीन साइज 2.4 इंच है। वहीं, ck 13i का स्क्रीन साइज 2.6 इंच है। आशा 300 में 240x320 पिक्सल और ck 13i में 320x240 पिक्सल रिजोल्यूशन की डिस्पले है।

वजन
वजन के मामले में दोनों फोन में 10 ग्राम का अंतर है। आशा 300 का वजन 85 ग्राम है। वहीं ck 13i का वजन 95 ग्राम है। आशा का साइज 112.8x49.5x12.7 मिमी है और ck 13i का साइज 106x60x 14.5 मिमी है।
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रायड और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग दोनों फोन में जावा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। इसके अलावा सोनी और नोकिया दोनों के ही मोबाइल में जावा का MIDP 2.1 वर्जन है।

कैमरा
कैमरे की बात करें तो नोकिया ने अपने ग्राहकों को काफी दिन बाद इस रेंज के फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। सोनी एरिक्सन में 3.2 मेगा पिक्सल का कैमरा है। दोनों में ही फिक्सड फोकस है और फ्लैश की सुविधा नहीं है। फ्रंट कैमरे का ऑपशन दोनों फोन में दिया गया है।

मेमोरी
नोकिया आशा-300 में 140 MB की इनबिल्ट मैमोरी और ck 13i में 120 MB की इनबिल्ट मेमोरी है। आशा-300 में 128 MB और ck 13i में 64 MB की रैम है। इन दोनों की मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी बैकअप
नोकिया आशा-300 की 1110 mAh की बैटरी है, जबकि सोनी के ck 13i की 1000 mAh की बैटरी है। बैकअप के लिहाज से आशा से लगातार 4.4 घंटे और ck 13i से 3.5 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है। आशा का स्टैण्ड-बाय टाइम 597 घंटे है, वहीं ck 13i का 416 घंटे है।

अन्य फीचर
नोकिया आशा-300 और सोनी एरिक्सन ck 13i दोनों ही GSM सिंगल सिम मोबाइल हैं। आशा-300 में टच और टाइप दोनों तरह का कीपैड है। ck 13i का क्वार्टी कीपैड है। आशा में 3G की सुविधा है जबकि सोनी में यह सुविधा नहीं है।

कीमत
कीमत के मामले में दोनों फोन में कोई खास अंतर नहीं है। नोकिया के जावा OS से लैस आशा-300 की कीमत 6,700 रुपए और सोनी एरिक्सन के ck 13i की 6,000 रुपए कीमत है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें