फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में बंद से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 13 Sep 2012 05:17 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा सोमवार को आयोजित राज्य बंद का आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा। सड़कों पर परिवहन के साधन नहीं दिखे और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पिछले सप्ताह यहां एक पार्टी रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर हुई कथित पुलिस ज्यादती के विरोध में एक दिन के बंद का आह्वान किया था। इस दौरान कई शहरों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों पर बसें व टैक्सियां नहीं दिखीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रेल लाइन पर धरने के चलते कई रेलवे स्टेशनों पर रेल परिचालन प्रभावित रहा।

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस द्वारा नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ निकाली गई रैली के हिंसक हो जाने से प्रदर्शनकारियों व पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 100 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने व पुलिस पर हमला करने पर उन्हें तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार, आंसू गैस के गोलों व लाठियों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक का कहना है कि इस बंद को राज्य की जनता का पूरा समर्थन मिला है, जो हमारी सफलता दर्शाता है। उन्हें कहा कि इससे साबित होता है की लोगों में नवीन पटनायक की सरकार के खिलाफ कितना गुस्सा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें