फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हारने पर युवक ने फूंक दिया घर

Thu, 22 Nov 2012 01:43 PM IST
महोबा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के बरभौली गांव का एक युवक जुए में पांच हजार रुपए हार गया। इससे परेशान होकर उसने अपने ही घर में आग लगा दी। घर में सो रहे उसके तीन भाई-बहन आग की लपटों से घिर गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बरभौली निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा दीपावली की रात जुए में पांच हजार रूपए हार गया था। इसके बाद से वह काफी परेशान था। उसे साहूकारों के कर्ज की चिंता सताने लगी थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार को घर की अटारी पर जाकर पुराने कपड़ों और लकड़ी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

धीरे-धीरे आग की चपेट में आकर पूरा घर जलने लगा। घर से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अंदर सो रहे संतोष के तीन भाई-बहन को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें