फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन की लत कम करने के लिए स्मार्ट रिंग, फालतू नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा

Wed, 15 Jul 2015 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर दो मिनट में स्मार्टफोन चेक करना मानो एक मर्ज सा बनता जा रहा है। अगर आप भी इस आदत के शिकार है तो इस समस्या का हल है स्मार्ट अंगूठी। कंपनी ने इस रिंग को रिंगली का नाम दिया है। रिंगली की कीमत 195 डॉलर (करीब 12357 रुपए) है।  यह रिंग आपको आपके स्मार्टफोन से दूर रखेगी और दिमागी सुकून देने में मदद करेगी।
विज्ञापन


रिंगली को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद रिंगली सिर्फ बेहद जरूरी अलर्ट्स के अलावा जीमेल और फेसबुक की सभी नोटिफिकेशन को बंद कर देती है, जिनकी वजह से फोन बार-बार बजता है।

स्मार्टफोन इस्तेमाल पर बैंक ऑफ अमेरिका के हालिया सर्वे में एक तिहाई लोगों ने कहा कि वे अकसर अपने स्मार्टफोन्स चेक करते रहते हैं। वहीं दो तिहाई से ज्यादा लोगों ने कहा कि वे स्मार्टफोन को अपने पास रखकर सोते हैं। इन आदतों के आधार पर नई कंपनियां लोगों को स्मार्टफोन से दूर करने में कमाई का मौका तलाश रही हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई सारे डिस्ट्रैक्शन रिड्यूसिंग प्रॉडक्ट्स 'वियरेबल टेक्नलॉजी' की श्रेणी में आते हैं। एप्पल स्मार्टवॉच जैसे गैजट्स का मकसद भी यही है कि लोग फोन कम से कम चेक करें। पिछले महीने ही गूगल और लिवाइज ने हाई टेक कपड़े बनाने के ऐलान किया। मसलन ऐसे कपड़े बनाएंगे कि जैकेट का कफ स्वाइप कर फोन को बंद कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें