फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा बल्ब, लगातार 37 सालों तक रौशन करेगा आपका घर

Fri, 12 Jun 2015 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश आविष्कारक सर जेम्स डायसन के बेटे जेक डायसन ने एक ऐसा लाइट बल्ब बनाया है जो करीब चार दशक तक रोशनी देगा। जेक डायसन की यह सीएसवायएस टास्क लाइट बल्ब तीन अलग प्रकार में उपलब्ध है। हीट पाइप तकनीक पर आधारित यह लाइट एलईडी को गर्म होने से रोकती है ताकि रोशनी कम न होने पाए और यह ज्यादा समय तक असरदार रहे।
विज्ञापन


लंबी चलने वाली एलईडी होने के बावजूद इतनी जल्दी खराब हो जाने वाले कई तरह के बल्बों से परेशान हो चुके जेक ने यह खास तरह की लाइट बनाने का काम 2006 में शुरू किया। उनका मानना है कि अन्य पारंपरिक लाइट एलईडी को गर्म होने से नहीं रोक पाती और 120 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गर्म होने के कारण इनकी फॉस्फोरस की परत खराब हो जाती है। इसी कारण एलईडी से बेकार रोशनी आती है।

इसी समस्या का हल निकालने के लिए जेक ने सीएसवायएस टास्क लाइट बनाई है जिनमें यह खासियत है कि वे एलईडी को गर्म नहीं होने देती। जेक की बेवसाइट के मुताबिक,''यह 55डिग्री सेल्सियस पर काम करती हैं और ऐसे इनकी गणुवत्ता कम हुए बिना 37 साल तक बनी रहती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके इशारों पर चलेगा यह बल्ब

एक वीडियो में इस बारे में जेक का कहना है कि आज तक का उनका जबसे बेहतरीन आविष्कार एलईडी को ठंडा रखना ही है जो कि एलईडी मार्केट में एक जटिल काम माना जाता है। इस लाइट की खासियत यह है कि इसमें तीन एक्सिस ग्लाइड मोशन है जिससे आप जिस भी दिशा में इसे निर्धारित करेंगे यह उसी में रोशनी डालेगी।

इसे ऊपर, नीचे और दाएं, बाएं भी घुमा सकते हैं। यह टच सेंसेटिव है यानि छू कर इसकी रोशनी कम ज्यादा की जा सकती है। इसमें आठ कोनिकल रिफ्लेक्टर लगे हैं ताकि इसकी रोशनी में पढ़ने वालों की आंखों पर जोर न पड़े और सिरदर्द न हो।

ये एलईडी लाइट हैलोजन बल्ब की एक चौथाई से भी कम उर्जा में काम करती है। डायसन का कहना है कि यह बल्ब 37साल तक चलेगा इसलिए करीब 1200 यूरो यानि 85989.23 रुपए की बचत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें