फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए मददगार साबित होगी यह ऐप

Sat, 24 Aug 2013 03:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को हसीन वादियों, समुद्री तट, शहरों के पर्यटन की सारी जानकारियां एक क्लिक करते ही मोबाइल फोन पर मिल जाएंगी। "इन्क्रेडिबल इंडिया" नाम से शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर-28 में क्लिक लैब्स ऑफिस में इस ऐप की ऑफिशियल लांचिंग हुई। क्लिक लैब्स के सीईओ समर सिंगला, संजय, चिनमेय, पराग और हितांशु ने ऐप लांच किया। सभी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सीईओ समर ने बताया कि इस ऐप से देश-विदेश के लोगों को पूरे भारत के विभिन्न शहरों के पर्यटन स्थलों की विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी। यह ऐप केवल एंड्रॉयड और आईफोन में उपलब्ध होगी।

इसकी खास बात यह है कि भारत आए पर्यटक और अन्य लोग देश के किसी भी कोने से पर्यटन स्थलों की तस्वीरें खींचकर पोस्टकार्ड के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। भारत में भेजने के लिए एक पोस्टकार्ड की कीमत 50 रुपए और विदेश में भेजने की कीमत 100 रुपए होगी। इस ऐप को फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
पोस्टकार्ड की परंपरा को शुरू करने का मकसद समर ने बताया कि एक दूसरे को पोस्टकार्ड भेजने की परंपरा लुप्त सी होती जा रही है। इंक्रेडिबल इंडिया ऐप के जरिए लोग देश-विदेश तक एक-दूसरे को पोस्टकार्ड भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें वे फोटो के साथ-साथ अपने दोस्तों को शॉट मेसेज भी लिखकर भेज सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें