49वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के आखिरी दिन थांग-ता-मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बुधवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर मैच में जीत हासिल की। थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के अंडर-14 में 28 किलोग्राम भार ब्वॉयज में रोहतक के विकास ने पहले, भिवानी के ईशू दूसरे और जींद के प्रशांत तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एईओ ओम प्रकाश, बीईओ लाखनमाजरा जितेंद्र सांगवान, सत्य नारायण, ओम प्रकाश शर्मा, बिजेंद्र हुड्डा, जय भगवान, नरेश, दिलबाग सिंह, रामकंवार, संत कुमार, पवन, बीके तोमर, अजय, योगिता मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
थांग-ता मार्शल आर्ट में अंडर-17 के विजेता
गर्ल्स -
32 किलो भार: कैथल की रेणु पहले, करनाल की प्रियंका दूसरे व जींद की ऋतु तीसरे स्थान पर रही।
36 किलो भार: भिवानी की काजल प्रथम, पानीपत की शिवानी द्वितीय व कैथल की आशा तृतीय स्थान पर रही।
36 से 40 किलो भार: पंचकूला की प्रिया ने पहला, जींद की प्रिया ने दूसरा व कैथल की मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
40 से 44 : भिवानी की ज्योति पहले, पंचकूला की प्रियंका दूसरे व कुरुक्षेत्र की हरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।
44 से 48 : भिवानी की कुसुम ने पहला, कुरुक्षेत्र की शालू कौर ने दूसरा व फरीदाबाद की रेशमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
48 से 52 : भिवानी की भावना प्रथम, पानीपत की कोमल द्वितीय व पंचकूला की कविता तृतीय स्थान पर रही।
52 से 56: भिवानी की गुंजन ने पहला, करनाल की पूनम ने दूसरा व पंचकूला की डौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
56 से 60 : भिवानी की अनु पहले, पानीपत की कर्मजीत कौर दूसरे व पंचकूला की दिव्या तीसरे स्थान पर रही।
60 किलो से अधिक भार : रोहतक की ज्योति ने पहला, कैथल की रजनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
थांग-ता मार्शल आर्ट में अंडर-17 के विजेता
ब्वॉयज ---
35 किलो भार: भिवानी का सुमित प्रथम, झज्जर का रौनक द्वितीय व रोहतक का अभिषेक तृतीय स्थान पर रहा।
39 किलो भार: भिवानी का हर्षित पहले, झज्जर का नवीन दूसरे व पानीपत का अंकुश तीसरे स्थान पर रहा।
43 किलो भार: भिवानी के विकास ने प्रथम, गुड़गांव के विजय ने द्वितीय व पंचकूला के सुक्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
47 किलो भार : रोहतक के प्रदीप ने पहला, अंबाला के पूर्व सपड़ा ने दूसरा व पानीपत के प्रिंस गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
51 किलो भार : रोहतक के अंकित ने प्रथम, पानीपत के अमनदीप ने द्वितीय व भिवानी के अखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
55 किलो भार : रोहतक के राहुल ने पहला, भिवानी के सार्थक ने दूसरा व झज्जर के विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
59 किलो भार: रोहतक के सुनील ने प्रथम, पानीपत के साहिल ने द्वितीय व पंचकूला के अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
63 किलो भार : रोहतक के सोमवीर ने पहला, अंबाला के दीपक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
63 किलो से अधिक भार : झज्जर के दीपक ने पहला, अंबाला के हरदीप सिंह ने दूसरा व रोहतक के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
थांग-ता मार्शल आर्ट में अंडर-14 के विजेता
ब्वॉयज -
28 किलो भार: रोहतक के विकास ने पहला, भिवानी के ईशू ने दूसरा व जींद के प्रशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
32 किलो भार: भिवानी के दिनेश ने प्रथम, पानीपत के अमित ने द्वितीय व रोहतक के सिद्घार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
36 किलो भार: भिवानी के राहुल पहले, रोहतक के सूरज दूसरे व गुड़गांव के अंकित तीसरे स्थान पर रहे।
40 किलो भार : भिवानी के चंदन पहले, पंचकूला के मंजीत दूसरे व रोहतक के अर्थव तीसरे स्थान पर रहे।
44 किलो भार : भिवानी के सोनू ने पहला, गुड़गांव के प्रवीण ने दूसरा व रोहतक के परीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
48 किलो भार : रोहतक के अदित पहले, भिवानी के सूरज दूसरे व कुरुक्षेत्र के अभय तीसरे स्थान पर रहे।
52 किलो भार: रोहतक के मुकंद पहले, गुड़गांव के रितिक दूसरे व पंचकूला के अर्श तीसरे स्थान पर रहे।
56 किलो भार : गुड़गांव के सचिन ने प्रथम, रोहतक के अंनत ने द्वितीय व अंबाला के महोबत पाल तृतीय स्थान पर रहे।
56 किलो से अधिक भार : अंबाला के भानू ने प्रथम, रोहतक के वरुण ने द्वितीय व पंचकूला के राजत्रिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।