फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी से गला घोंटकर लगाया करंट

Sun, 26 Oct 2014 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकस्मा में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति नशे के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी पति ने चुन्नी से अपनी पत्नी का गला घोंटा और बाद में करंट लगाकर हत्या कर दी। सांपला थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति के खिलाफ हत्या और दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और दो सप्ताह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर आया था।
विज्ञापन

ये है मामला
दिल्ली के नांगलोई स्थित किराड़ी निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शर्मीला (35) का विवाह 1998 में पाकस्मा निवासी प्रवीण के साथ हुआ। प्रवीण शुरू से ही शर्मीला के साथ मारपीट करता। शनिवार सुबह 11 बजे अनिल के पास शर्मीला का फोन आया कि प्रवीण नशे के लिए पैसे मांग रहा है और न देने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अपनी बहन को समझाया कि शांति से समझा ले। दोबारा सवा 12 बजे बहन के ससुराल वालों का फोन आया कि प्रवीण ने उसकी बहन का गला घोंट दिया है और उसकी हालत काफी खराब है। सूचना मिलते ही वह पाकस्मा के लिए रवाना हो गया। बहन के घर पहुंचकर देखा कि उसकी बहन छत पर बने कमरे में मरी पड़ी थी। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना सांपला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह दहिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
यूं पता चला घटना का
वारदात के समय घर पर शर्मीला, उसका पति प्रवीण और सास-ससुर थे। शर्मीला अपने कमरे में ऊपर गई थी तो प्रवीण ने उसकी वहीं पर हत्या कर दी। काफी देर तक शर्मीला नीचे नहीं आई तो उसके सास-ससुर को शक हुआ। ऊपर जाकर देखा तो वहां शर्मीला का शव पड़ा था। शव देखते ही घटना की सूचना शर्मीला के भाई अनिल को दी।
पहले गला घोंटा और फिर लगाया करंट
थाना प्रभारी विजय सिंह दहिया का कहना है कि शर्मीला की हत्या करने के लिए प्रवीण ने चुन्नी से उसका गला घोंटा है। शर्मीला के दाएं पैर की अंगुली भी जली हुई है। साफ है कि आरोपी ने गला घोंटने के साथ-साथ उसे बिजली का करंट भी लगाया है। अब शर्मीला की मौत गला घोंटने से हुई या फिर बिजली का करंट लगने से। इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।
नशे का आदी है आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवीण नशे का आदी है। वह दो सप्ताह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर घर आया था। इससे पहले भी वह कई बार नशा मुक्ति केंद्रों में रह चुका था, लेकिन वापस आते ही फिर नशा करने लगता।
दोनों बच्चे रहते हैं बुआ के घर
प्रवीण और शर्मिला के दो बच्चे हैं। 14 साल का बेटा और उससे छोटी बेटी। प्रवीण के नशे की आदतों के कारण ही दोनों बच्चे बुआ के घर रहकर ही पढ़ रहे हैं। शर्मीला अकसर प्रवीण को नशा करने से रोकती थी। इसी कारण प्रवीण उसके साथ मारपीट करता।
विज्ञापन

वर्जन
‘शर्मीला के भाई अनिल के बयान पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा।’
विजय सिंह दहिया, एसएचओ, थाना सांपला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें