फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटो ई शानदार खूबियां और बड़ी खामियां, कीमत 6,999 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार में इंट्री लेवल स्मार्टफोन को हाई इंड स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा तरजीह दी जाती है। इंट्री लेवल में अपनी प्रतिद्वंद्वीं कंपनियों को तगड़ी टक्कर देने के इरादे के साथ मोटोरोला ने किफायती स्मार्टफोन मोटो ई बाजार में उतारा दिया है। इसकी कीमत 6,990 रुपए है।
विज्ञापन


मोटोरोला ने भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर अपने सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन मोटो ई की बिक्री शुरू कर दी है। निश्चित तौर पर ये स्मार्टफोन भारतीय मोबाइल कंपनियों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। मोटो ई में आपको कम कीमत पर शानदार हार्डवेयर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर मिलेगा। लेकिन मोटो ई को खरीदने से पहले इसकी खूबियों और खामियों भी जाननी चाहिए।

सबसे सस्ता एंड्रॉयड किटकैट फोन

मोटो ई एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर काम करता है। ये सबसे सस्ता एंड्रॉयड किटकैट पर चलने वाला स्मार्टफोन है। साथ ही कंपनी नई सॉफ्टवेयर अपडेट देना का भी वादा कर रही है। मोटो ई को एंड्रॉयड 4.5 या 5.0 पर अपग्रेड किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि एंड्रॉयड की नई अपडेट जून तक रिलीज हो जाएगी।

कम कीमत में दमदार हार्डवेयर

मोटो ई 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 200, 302 एड्रीनो जीपीयू, 1जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल और पावर बैकअप के लिए 1980mAh की बैटरी के साथ आता है।

कंपनी का दावा है कि बैटरी एक दिन तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इस कीमत में इन शानदार हार्डवेयर की वजह से मोटो ई को बेस्ट बजट फोन कहा जा सकता है।

कम कीमत में बेहतर डिस्‍प्ले

मोटो ई में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिस्‍प्ले दिया गया है। फोन को छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

अन्य प्रतिद्वंद्वीं स्मार्टफोन के मुकाबले मोटो ई बेहतर स्क्रेच से बचाने वाला डिस्‍प्ले मिलेगा।

इंटरनल स्टोर और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट

मोटो ई डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। मोटो ई 4जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी है। मोटोरोलो के पिछले स्मार्टफोन मोटो जी और मोटो एक्स में माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा नहीं है। मोटो ई में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी के फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

मोटो ई की खामियां

अगर आपको मोबाइल से फोटोग्राफी का शौका है तो ये फोन आपको थोड़ी निराशा दे सकता है। मोटो ई में फ्लैश की सुविधा नहीं दी गई है इसलिए अंधरे में तस्वीरें खींचना मुश्किल है।

साथ ही मोटो ई में आपको फ्रंट कैमरे के साथ भी समझौता करना पड़ेगा क्योंकि मोटो ई में सेकेंड्री कैमरा नहीं दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें