फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार नहीं कर पाए तो युवती को जला डाला

Thu, 15 May 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कौशाम्बी में बलात्कार करने में नाकाम युवकों ने एक विवाहिता युवती को जला डाला है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक भट्ठे में काम करने वाली विवाहिता से तीन दिन पहले झोपड़ी में वहीं के कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

नाकाम रहने पर उसे जला दिया। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर अन्य मजदूर दौड़े और उसको बाहर निकालने के बाद भट्ठा मालिक को सूचना दी।

आनन-फानन में भट्ठा मालिक ने उसको इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक इलाज के बाद धन की कमी होने पर उसे घर लेकर चले आए।

शादीशुदा युवती घर में थी अकेली

यहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे मंझनपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है।

गंभीर रूप से जली विवाहिता ने परिजनों और डॉक्टरों को अपने साथ जोर-जबरदस्ती करने की बात बताई। सीओ, एसओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

सीओ ने बताया कि अब सूचना मिली है, जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

विवाहिता ने बताया कि रविवार को उसका पति किसी काम से घर चला गया। वह अकेली झोपड़ी में थी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना से किया इंकार

इसी दौरान वहीं के कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे जोरजबरदस्ती करने लगे।

मामले में पुरामुफ्ती कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी और सीओ चायल आलोक कुमार ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।

सीओ ने बताया कि अब जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें