फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने ट्विटर पर कांग्रेस की खिल्ली उड़ाई

Sun, 08 Dec 2013 09:28 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में हार पर कांग्रेस की खिल्ली उड़ाई है।
विज्ञापन


मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों ने चारों राज्यों में जितनी सीटें जीती हैं उनसे ज्यादा तो बीजेपी ने एक राज्य में हासिल की हैं।

मोदी ने जब ट्वीट किया था तो उस समय कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में 74 सीटें जीती थीं और 55 पर आगे चल रही थी। जबकि राजस्थान में भाजपा को अकेले 151 सीटें मिल चुकी थीं।
विज्ञापन


उस समय तक भाजपा को मध्य प्रदेश में 99, छत्तीसगढ़ में 21 और दिल्ली में 31 सीटें मिल चुकी थीं। जिन 589 सीटों के नतीजे हासिल हो गए थे उनमें से भाजपा 392 सीटें हासिल कर चुकी थी।

इस जीत पर मोदी ने ट्वीट किया- जबरदस्त प्रदर्शन। भाजपा को 66 फीसदी सीटें मिली हैं। कांग्रेस सिकुड़ गई है। सिर्फ 23 फीसदी सीटें।

मोदी ने इन चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को शानदार करार देते हुए कहा, मैं राजनाथ जी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव में उनकी क़ड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी बधाई दी।

इससे पहले राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और गोपीनाथ मुंडे ने भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को इन चुनावों में मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिला है।

सोशल मीडिया में जमकर उड़ा मजाक

मोदी की ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस का जमकर मजाक उड़ाया गया। कांग्रेस की करारी हार के बाद फेसबुक और ट्विटर पर व्यंग बाण छोड़े गए। लोगों ने कांग्रेस विरोधी कार्टूनों और स्टेटस के जरिए अपनी भड़ास निकाली वहीं भाजपा के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मोदी की हवा प्रचार किया।
विज्ञापन


#TrustModi की धूम
ट्विटर पर भाजपा के समर्थकों ने #TrustModi हैशटैग का इस्तेमाल कर समर्थन में ट्वीट किए। इसी के चलते #TrustModi ट्रेडिंग चार्ट में बना रहा। मतगणना के कारण पूरा दिन ट्विटर भी राजनीतिक रंग में रंगा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें