अगर आपके फोन में रंग, गुलाल या पानी चला गया है तो शुरुआती उपचार आप कर सकते हैं। अगर ये उपचार कारगार भी साबित होता है तो आपका फोन रिपेयर सेंटर जाने से बच जाए।
फोन में यदि रंग या गुलाल लग जाए तो पानी से साफ न करें। रूई में थोड़ा पेट्रोल या स्प्रीट लेकर साफ कर सकते हैं।
चावल में डाल दें
यदि फोन में थोड़ा बहुत पानी चला गया है फोन के तुरंत ऑफ कर दें और उसे कुछ देर के लिए चावल में डाल दें। पानी यदि फोन के अंदर तक नहीं गया है तो चावल उसे वहीं सोख लेगा। पानी को अंदर नहीं जाने देगा। हां किसी पाउडर में न डालें यह आपके फोन में भर जाएगा और स्पीकर को नुकसान पहुंचा सकता है।
वॉक्यूम क्लियर इस्तेमाल न करें
यदि स्पीकर ग्रील या स्लॉट में गुलाल चला जाए तो उसे ब्रश से या फूंक मार कर साफ करने की कोशिश करें। या किसी ऐसी चीज से साफ करें जो तेज हवा फेंक रहा हा। वॉक्यूम क्लियर इत्यादि को प्रयोग न करें। फोन में छोटे सर्किट होते हैं ओर क्लिनर उन्हें नुकसान पंहुचा सकता है।
सबसे पहले फोन का ऑफ करें
पानी अंदर चले जाने पर सबसे पहले फोन का ऑफ कर सारे उपकरण जो आपसे खुलने लायक हों जैसे कवर और बैटरी इत्यादि को निकालकर अच्छी तरह सुखा लें। जब पूरी तरह से सूख जाए तो उपयोग करें। इससे हो सकता है कि फोन काम करने लेगे। फोन को सुखाने के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग कतई न करें। जैस हेयर ड्रायर और हीटर इत्यादि।
वारंटी का भी रखें ध्यान
फोन के पेंच खुद न खोलें इससे न सिर्फ फोन खराब होने का खतरा होगा बल्कि वारंटी भी जा सकती है।
यदि पानी से बैटरी फूल गई हो जो उसका प्रयोग न करें तो ही अच्छा है और यदि कर रहे हैं तो पूरी तरह से सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें।