फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाशिंग मशीन का मिस्त्री बताकर घर में घुसकर एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने लड़की से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एक व्यक्ति द्वारा शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था।  घर पर उसकी 15 वर्षीय लड़की तथा उसकी छोटी बहन थी। इसी दौरान इंदिरा कॉलोनी निवासी विक्रम वाशिंग मशीन ठीक करने की बात कहकर घर में घुस गया। इस दौरान दोनों नाबालिग बहनों को घर पर अकेली देखकर आरोपी युवक विक्रम ने 15 वर्षीय लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की द्वारा विरोध करने पर उसे जाति सूचक गाली दी। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। बाद में लड़की ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और डीएसपी पूर्णचंद पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक विक्रम के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पहुंचे और पूछताछ की। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए। आरोपी युवक विक्रम को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें