फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर लिया भाई की मौत का बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी रंजिश के कारण गांव धमतान साहिब में 26 वर्षीय किताबसिंह को उसके पड़ोसी संदीप ने ही मौत के घाट उतारा है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार संदीप से पूछताछ में खुलासा किया कि किताब सिंह की हत्या उसने भाई की मौत का बदला लेने के लिए की थी। शुक्रवार को गढ़ी पुलिस ने संदीप को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया  है।
पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि उसके भाई ऐतवारी पर छह-सात वर्ष पूर्व मृतक किताब सिंह के परिवार की लड़की ने छेड़छाड़ करने केआरोप लगाए थे। उन्हीं आरोपों से आहत होकर ऐतवारी ने रेलगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही संजीव अपने भाई की मौत का बदला लेने की फिराक में था। गत एक जून को संजीव ने अपने साथियों के साथ मिल कर शराब पी और ईंटों से वार करके किताब सिंह की हत्या कर दी। शव को पड़ोसी के सुनसान मकान में डाल दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी गांव धमतान निवासी संदीप को गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



ये हैं पूरा मामला
गांव धमतान निवासी किताब सिंह गत एक जून को घर से संदिग्ध परिस्थितियों मेें गायब हो गया था। छह जून को गढ़ी थाना पुलिस ने किताब सिंह की पत्नी रीना की शिकायत पर गांव के ही संदीप के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। आठ जून दोपहर को किताब सिंह का शव पड़ोसी ओमप्रकाश के सुनसान पड़े मकान से बरामद मिला। शव बुरी तरह गल सड़ चुका था। ईंटों से वार कर चेहरे को विकृत किया गया था। ओमप्रकाश का मकान काफी दिनों से बंद था। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना की शिकायत पर संदीप के खिलाफ अपहरण के अलावा हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



संजीव को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। हत्या की वजह आरोपी के भाई ऐतबारी की मौत की रंजिश रही है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए किताब की हत्या हुई थी।
सोमबीर ढाका, गढ़ी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें