ब्रिटेन की संस्था 'गाइड डॉग्स' चैरिटी की मदद से तैयार किया गया ये हेडसेट विंडो फ़ोन की मदद से विभिन्न स्थलों और रास्तों से जुड़े डाटा का इस्तेमाल करते हुए रास्ता दिखाएगा।
हेडसेट में लगे 3डी साउंड सिस्टम की मदद से यूज़र आस-पास की आवाज़ों की थाह लेता हुआ सही रास्ता चुन सकेगा।
इस हेडसेट का परीक्षण कई हफ्तों तक आठ दृष्टिबाधित लोगों पर किया गया। उनमें से पांच ने हेडसेट पहनने के बाद ख़ुद को ज़्यादा सुरक्षित और ज़्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ पाया।
बीबीसी के तकनीकी संवाददाता रोरी सेलन जोंस बताते हैं, "कॉलोनी की पगडंडियों, सड़कों और बस स्टॉपों से गुज़रते हुए हेडसेट बताता रहा कि मैं सही रास्ते पर हूं या नहीं। हेडसेट ने बताया कि आगे गाड़ियां खड़ी हैं, अब आप पेड़ों के नीचे से गुज़र रहे हैं।"