अपने कैनवस स्मार्टफोन सीरीज में माइक्रोमैक्स ने नाइट (Micromax Canvas Knight A350) माडल को पेश किया है। भारत में आने से पहले इस फोन को रूस में लान्च किया गया था। माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 को मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। वहीं बेहतर म्यूजिक के लिए इसे यामहा एंप्लीफायर से लैस किया गया है।
2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर
फोन में 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
ढेर सारे एप्लिकेशन प्रीलोडेड
बैटरी बैकअप के लिए इसमें 2350 एमएएच की बैटरी है। फोन में ढेर सारे एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। ब्लैकबेरी मैसेंजर, हाइक और स्पाउल के अलावा किंग साफ्ट ऑफिस भी है जहां आप डाक्यूमेंट का बना और एडिट कर सकते हैं। इसके अलवा ओपरा मिनी और एम-सिक्योरिटी जैसे एप्लिकेशन भी पहले से मौजूद हैं।
32 जीबी इंटरनल मैमोरी और 2 जीबी रैम
फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी की रैम है। हालांकि आपको इंटरनल मैमोरी पर ही निर्भर रहना होगा इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है। फोटोग्रफी के लिए 16.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि सेकेंड्री कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए एचएसडीपीए, वाई-फाई और वाई-फाई हॉट स्पाट भी है।
कैनवस नाइट ए350 कीमत 19,999
फिलहाल भारत में सैमसंग और इंटेक्स ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर फोन को लॉन्च किया है। वहीं हाल में सैमसंग ने भी अपने ऑक्टाकोर फोन सैमसंग गैलेक्सी एस4 की कीमत में भारी कटौती की है। भारत में माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 की कीमत 19,999 रुपए है।