फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाई-फाईः बल्ब की रोशनी से चलेगा इंटरनेट

Sun, 20 Oct 2013 07:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीक के मामले में चीन काफी आगे है। चाइना के छोटे-छोटे प्रोडक्ट में शानदार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखा जा सकता है।
विज्ञापन


लेकिन अब चीन के वैज्ञानिकों ने इंटरनेट के लिए जो रास्ता निकला है। वो इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में क्रांतिकारी साबित हो सकता है।

चीन में इंटरनेट के लिए एक ऐसा तरीका खोज निकाला गया है जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी नेटवर्क की जरूर नहीं होगी। बल्कि लाइट बल्ब के जरिए सिग्लन भेजे जाएंगे।
इन तकनीक से बदल जाएगा जीने का ढंग
इस तरह से ऑनलाइन कनेक्टिविटी का तरीका ही बदल जाएगा।

शंघाई की फुडान यूनिवर्सिटी में आईटी प्रोफेसर शी नान ने का कहना है, 'रेडियो फ्रीक्वेंसी के बजाए अगर लाइट को कैरियर बनाया जाए तो एक वॉट के एलईडी बल्ब से 4 कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं।'
विज्ञापन


यह खोज करने वाली टीम की हेड शी कहती हैं कि माइक्रोचिप्स से लेस एलईडी बल्ब 150 मेगाबिट्स प्रति सेकेंड तक का डेटा रेट पैदा कर सकता है, जो कि औसत ब्रॉडबैंड स्पीड से ज्यादा है।
विज्ञापन


यूके की यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग के हैराल्ड हास ने इस तकनीक को लाई-फाई का नाम दिया है।
इसका नाम वाई-फाई के तर्ज पर ही दिया गया है। क्योंकि
इस तकनीक में लाइट का इस्तेमाल किया गया है इसलिए इसको लाई-वाई के नाम से पुकार गया है।।
कैसे रखें अपने स्मार्टफोन को वायरस से सुरक्षित
5 नवंबर को शंघाई में होने वाले चाइना इंटरनेशनल इंडस्ट्री फेयर में लाई-फाई को पेश किया जाएगा।

लाई-फाई न सिर्फ तेज है, बल्कि सस्ता भी है। फिर भी लॉन्च होने से पहले अभी इसमें कई तरह के सुधार होने बाकी हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगर लाइट में कहीं से कोई रुकावट आती है, तो सिग्नल टूट जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें