स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप में भी आज काफी बदलाव हो चुके हैं। ये बदलाव न सिर्फ सॉफ्टवेयर, फीचर्स में दिखाई देते है बल्कि लुक और डिजाइन भी काफी बदल चुका है।
आज बाजार में कई तरह के फार्म फेक्टर्स के यूनिक डिजाइन वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं। हम यहां कुछ ऐसे ही लैपटॉप के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने लुक और डिजाइन के मामले में एक दम अलग हैं।
सोनी वायो डियो 13 Sony Vaio Duo 13
सोनी वायो डियो 13 को इस तरह डिजाइन किया गया है जिसमें आप टैबलेट और लैपटॉप दोनों का मजा उठा सकते हैं। वजन में हलके होने की वजह से आप इसको आसानी से टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और कीबोर्ड लगाने पर इसको लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसकी स्क्रीन को ऊपरी की ओर खसकाने पर कीबोर्ड सामने निकालकर आ जाता है। इसके अलावा इसमें स्टायलस भी काम करता है जिसके जरिए स्क्रीन पर टच करके काम किया जा सकता है।
आसुस तैची Asus Taichi
आसुस ने बाजार में ऐसा लैपटॉप उतारा है जिसमें डुअल स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। एक सिंगल यूनिट ने दो एचडी स्क्रीन दी गईं हैं।
इसके बैकपैनल और फ्रंट पैनल दो पर ही स्क्रीन दी गई है। दोनों स्क्रीन टच के साथ भी काम करती हैं।
डेल एक्सपीएस 12 Dell XPS 12
डेल एक्सपीएस 12 लैपटॉप की स्क्रीन को आप पूरी तरह घूमा सकते हैं। इसकी स्क्रीन को एक अल्मोनियम के फ्रेम में अंदर कवर किया गया है। इसको टच टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आसुस ट्रासंफमर बुक ट्री Asus Transformer Book Trio
ये ऐसा लैपटॉप है जिसकी स्क्रीन को आप कीबोर्ड से अलग भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं कीबोर्ड से अलग करने के बाद इसको आप एंड्रॉयड टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।
कीबोर्ड के साथ इस्तेमाल करने पर आप विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम का मजा भी उठा सकते हैं।
एसर एस्पयर आर7 Acer Aspire R7
एसर के इस डिवाइस को पारंपरिक लैपटॉप के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और टैबलेट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।