फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के होटल में जर्मन युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा घूमने आई जर्मन पर्यटक के साथ रविवार की रात एक होटल के मैनेजर ने छेड़छाड़ की। अपने मोबाइल फोन से आरोपी मैनेजर ने महिला पर्यटक की अश्लील फोटो भी खींची। इसका आभास होने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पर्यटन थाना पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद महिला पर्यटक के बयान के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

इस होटल में ठहरी थी युवती

जर्मनी के बर्लिन की 22 वर्षीय युवती रविवार दोपहर दिल्ली से आगरा घूमने आई थी। वह बालूगंज स्थित रिलेक्स होटल के कमरा नंबर 107 में ठहरी थी।

सामान रखने के बाद युवती घूमने चली गई। देर शाम वह होटल में लौटी। कमरे में मच्छर होने के कारण उसने होटल के मैनेजर हरिओम (निवासी गोबर चौकी, ताजगंज) से क्वॉयल मांगा।
विज्ञापन

खिड़की से ताक-झांक करता रहा मैनेजर

मैनेजर क्वॉयल देने पर्यटक के कमरे तक गया। यहां वह काफी देर तक खड़ा रहा। महिला पर्यटक के मुताबिक कमरे से जाने के बाद भी खिड़की से ताक-झांक करता रहा।

रात में नहाने के बाद जब वह बाथरूम से निकल रही थी, तभी होटल मैनेजर ने खिड़की से मोबाइल फोन के कैमरे से उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। पर्यटन थाना प्रभारी के अनुसार होटल मैनेजर का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसकी जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें