फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष 3 का 'रघुपति राघव राजा राम' हुआ वायरल

Sat, 14 Sep 2013 04:07 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन की फिल्म कृष 3 के ट्रेलर ने जहां लोगों को दीवाना बनाया हुआ है, वहीं इसके गाने ने भी इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रखी है।
विज्ञापन


कृष 3 का गाना रघुपति राघव राजा राम यू ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। चार दिन में ये गाना 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कृष 3 के इस गाने में ऋतिक रोशन शानदार डांस मूव्स के साथ नजर आएंगे।

वहीं इस गाने में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं। प्रियंका इस गाने में हॉट रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। यू ट्यूब के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी युवा इस गाने को जमकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा दिलों की धड़कन ऋतिक रोशन लंबे समय बाद अपने एनर्जेटिक डांस के साथ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के बाद इंटरनेट पर, कृष 3 गाना हिट होना राकेश रोशन के लिए बढ़िया संकेत हैं।

देखें ये चर्चित गाना-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें