फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब ने दिल खोलकर ली 'कॉफी विद करन' की चुस्कियां!

Tue, 03 Dec 2013 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'कॉफी विद करन सीजन 4' के पहले एपिसोड में शिरकत करने वाले सलमान खान जहां मीडिया की मुख्यधारा में छाए हैं, वहीं यूट्यूब पर भी इस शो को हाथोंहाथ लिया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले तीनों सीजन में इस सीरियल में आने से इनकार कर चुके सलमान खान जब 'कॉफी विद करन' के चौथे सीजन में आए, तो उन्होंने अपने दिल के कई राज खोले। न केवल पुराने से लेकर नए तक, सारे राज साझा किए, बल्कि अपनी पसंद का जिक्र किया।

सलमान की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर एक ही दिन में ही इसे 5 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देख्ा चुके हैं।

और उतनी ही तेजी से ये संख्या बढ़ रही है। इस शो को लेकर मीडिया में पहले से ही काफी बातें की जा रही थीं। प्रशंसकों के साथ खुद करन भी इसको लेकर काफी उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी चर्चाएं रहीं और ट्विटर पर ये ट्रेंड भी हुआ।

आप भी देखें पहले सीजन का ये एपिसोड----->>


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें