फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडुवैली

Sun, 12 Jan 2014 06:23 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोझीकोड जिले का कोडुवैली शहर पिछले कुछ समय से तस्करी से लाए गए सोने के व्यवसाय का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से केरल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तस्करी के सोने पकड़े जाने के कारण सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन


कोडुवैली एक छोटा-सा शहर है, जो स्वर्ण व्यवसाय के लिए विख्यात है, इसलिए इसे कोझीकोड जिले का गोल्डन टाउन भी कहा जाता है। कोडुवैली नदी के नाम पर इस शहर का यह नाम पड़ा है, जो कोझीकोड-बंगलूरू हाई-वे पर स्थित है। छोटा होने के बावजूद कोडुवैली काफी समृद्ध शहर है और यहां 50 मीटर के दायरे में आभूषण की 200 से अधिक दुकानें हैं। ज्यादातर दुकानें बेहद छोटी हैं, किराने की दुकान जैसी।

इस शहर के स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा तस्करी के सोने खरीदने की मुख्य वजह यह है कि उन्हें आयात शुल्क नहीं चुकाना पड़ता और वैट सहित राज्य के अन्य कर से भी छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, खाड़ी के देशों से हवाला के जरिये केरल में आने वाले धन का एक बड़ा केंद्र भी यह है। यहां के बहुत से युवा इस कारोबार से जुड़े हैं। ऐसा संदेह जताया जाता है कि हवाला के जरिये आने वाले इन पैसों का आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


जब से केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया है, तब से सोने की तस्करी में तेजी आई है। माना जाता है कि कुछ हवाला कारोबारी भी खाड़ी देशों में मिले हवाला की रकम से सोना खरीदकर उसे केरल लाते हैं और फिर उसे यहां बेचकर संबंधित लोगों को धन मुहैया कराते हैं। कोडुवैली विधानसभा क्षेत्र है, जहां एक तकनीकी कॉलेज, एक छोटा स्टेडियम, कुछ बैंकों की शाखाएं एवं एक अनाथालय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें