फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अगवा भारतीय नाविकों को मुक्त कराया

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
आबुजा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियाई नौसैनिकों ने गिनी की खाड़ी में बुधवार को अगवा सिंगापुर के तेल टैंकर को समुद्री डाकुओं से मुक्त करा लिया। साथ ही उस पर सवार सभी 23 भारतीय नाविक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। गिनी की खाड़ी में पिछले दो हफ्तों के दौरान समुद्री डाकुओं के इस तरह के तीसरे हमले में समुद्री डाकुओं ने सिंगापुर के स्वामित्व वाला टैंकर एमटी अबु धाबी स्टार पर कल रात कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नौवहन ब्यूरो (आईएमबी) अधिकारियों ने बताया कि अपहरण के समय टैंकर खुले समुद्र की तरफ बढ़ रहा था और उस पर ईंधन लदा था। दुबई स्थित कंपनी पायनियर शिप मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलसी के संचालन वाले इस टैंकर में तेल लदा हुआ है।

टैंकर का संचालन करने वाली कंपनी पायनियर शिप मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलसी के प्रवक्ता पैट एडमसन ने बताया कि त्रहिमाम संदेश मिलने के बाद नाइजीरिया का एक नौसैनिक पोत घटनास्थल की तरफ तुरंत रवाना हुआ। इस बीच नाइजीरियाई नौसेना के प्रवक्ता कबीर अलीयु ने बीबीसी को बताया कि टैंकर पर सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। अलीयु ने बताया कि टैंकर को देश के सबसे बड़े बंदरगाह लागोस की तरफ ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


एडमसन ने बताया कि टैंकर पर सवार सभी 23 भारतीय नाविकों को कोई क्षति नहीं पहुंची है। नाविकों ने अपनी जान खतरे में देखकर खुद को एक सेफ रूम में बंद कर लिया है। शक है कि नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र के तेल चोरों ने यह हमला किया। नाइजीरिया की नौसेना के एक प्रवक्ता के अनुसार एमटी अबु धाबी स्टार नाइजीरिया के सबसे बड़े बंदरगाह लागोस की तट से 80 किलोमीटर दूर लंगर लगाए था। तभी, समुद्री डाकुओं ने उसे निशाना बनाया। संगठन ने बताया है कि गिनी की खाड़ी में अकेले इस साल पोतों पर 37 हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें