फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला को द. अफ्रीकी विज्ञान पुरस्कार

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल की एक शिक्षाविद सरोजनी नाडर को दक्षिण अफ्रीका में प्रतिष्ठित विज्ञान पुरस्कार के लिए चुना गया है। विज्ञान की उन्नति और ज्ञान को बढ़ावा में योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। नाडर इस प्रतिष्ठित सम्मान को जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं।
विज्ञापन


इस पुरस्कार की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के विज्ञान और तकनीक मंत्री नालेडी पंडोर ने की। पंडोर ने भाषण के दौरान कहा कि यह पुरस्कार उन युवा महिला वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं को जाता है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में विज्ञान एवं ज्ञान के विस्तार में भरपूर योगदान दिया है। इस पुरस्कार और अन्य महिला वैज्ञानिक वर्ग के पुरस्कारों में अंतर यही है कि इस पुरस्कार के लिए नामितों की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए।

नाडर ने कहा कि उनके बचपन के अनुभव ने ही उन्हें लिंग आधारित हिंसा पर शोध करने के लिए प्रेरित किया। यह उनके लिए एक विशेष क्षण था जब मंत्री ने इस पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की। नाडर वर्तमान में अफ्रीका में ‘जेंडर एंड रिलीजन’ नामक पत्रिका की संपादक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई वर्ष 2003 में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वाजुलू-नटाल से 27 वर्ष की उम्र में पूरी कर ली थी। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कई शोध विशेषकर एचआईवी और एड्स, लिंग आधारित हिंसा आदि पर शोध किए और उन्हें प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। नाडर ने कई अन्य पुरस्कार भी जीते हैं जिनमें यूनिवर्सिटी शोध पुरस्कार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें