फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा बालपेन मिटा देगा अर्थराइटिस का दर्द

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द से परेशान रहने वालों के लिए खुशखबरी है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा पेन तैयार किया है जो तंत्रिकाओं में होने वाले दर्द को कुछ ही पल में शांत कर सकता है। इसका इस्तेमाल उन लाखों लोगों के इलाज में किया जा सकता है जो अर्थराइटिस, सिरदर्द और चेहरे में दर्द से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस उपकरण में एक ऐसी नोंक लगी है जो बालपेन की नोंक की तरह है। इसे द्रवित (लिक्विड) नाइट्रोजन की मदद से शून्य से 20 डिग्री नीचे के ताप तक ठंडा किया गया है। इस छोटी सी मशीन को मरीज की त्वचा में उसकी तंत्रिका के विपरीत कुछ मिलीमीटर तक डाला जाता है।

यह जाम हुई नसों में से आ रहे दर्द के संकेतकों को शांत कर देता है। ऐसा माना जाता है कि बहुत अधिक ठंड के संपर्क में आने पर प्रतिरक्षा तंत्र को फायदा मिलता है। इससे मांसपेशियों के दर्द और अवसाद में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें