फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग सिख हत्याः 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका स्थित विस्कोसिन राज्य के मिलवाउकी शहर में शुक्रवार को हुई एक बुजुर्ग सिख की हत्या के आरोप में 16 वर्षीय स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया गया है। हाई स्कूल में पढ़ने वाले इस लड़के की पहचान डियांग्लो विलियम्स के रूप में की गई है। उस पर हत्या और हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। दोषी साबित होने पर उसे 70 साल तक की जेल हो सकती है।
विज्ञापन


विलियम्स को शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया था, जहां जज ने उसे 2.5 लाख डॉलर के मुचलके पर उसे जमानत दे दी थी। सोमवार को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि एक दिन पहले 56 वर्षीय दलबीर सिंह की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। दलबीर अपने भतीजे जतिंदर सिंह की जनरल स्टोर चलाने में मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें