फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तन कैंसर के विकास को रोक सकती है ब्रोकोली

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रोकोली स्तन कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकती है। ऐसा एक नए अध्ययन में दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार के मुताबिक अमेरिका में ‘ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि अंकुरित ब्रोकोली में ‘सल्फोराफेन’ नामक एक घटक है, जो स्तन कैंसर के प्रसार और विकास को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन


‘सल्फोराफेन’ एक जैविक रासायनिक प्रक्रिया ‘डीएनए मेथिलिकरण’ के माध्यम से कार्य करता है, जो उच्च जीवों में सामान्य विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ‘लिनुस पॉलिंग इंस्टीट्यूट’ के एसोसिएट प्रोफेसर एमिली हो ने बताया कि इस प्रक्रिया से जीन बदल जाता है और कोशिकाओं के भीतर आनुवांशिक संचार का हिस्सा बनकर डीएनए पदार्थ जो भी पढ़ता है, उसको नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह अध्ययन ‘क्लीनिकल एपिजेनेटिक्स जर्नल’ में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें