फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत हुआ उपभोक्ताओं का भरोसा

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉब सिक्योरिटी में आए सुधार के बलबूते जुलाई माह में भारतीय उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत हुआ है। वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी ब्लूफिन के अध्ययन में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई माह में उपभोक्ता भरोसा सूचकांक (सीसीआई) बढ़कर 41.1 हो गया, जो जून में 40.3 अंक था।
विज्ञापन


यह सूचकांक शहरी भारतीय उपभोक्ताओं के आर्थिक पहलुओं का आकलन करने का एक प्रमुख सूचक है। इस सूचकांक में 50 से नीचे का स्कोर निराशाजनक माहौल और इससे ऊपर का स्कोर आशावादी स्थितियों को दर्शाता है। इस साल जून महीने में आई गिरावट को छोड़कर दिसंबर 2011 से उपभोक्ता भरोसा सूचकांक में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने रोजगार की अवधारणा में नरमी और खर्च करने की प्रवृति में आई कमी से सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई थी।

ब्लूफिन के सीईओ रशीद बिलिमोरिया का कहना है कि दिसंबर 2011 से सीसीआई में आई तेजी जून 2012 तक बनी रही। जून में इसमें मामूली गिरावट आई थी। जुलाई के आंकड़े में आया सुधार एक अच्छी खबर है। हालांकि, शहरी भारतीय उपभोक्ता अभी भी कीमतों के स्तर को लेकर चिंतित हैं। जुलाई में उपभोक्ताओं के भरोसे में आया सुधार चार प्रमुख कैटेगरी टिकाऊ उत्पाद, दोपहिया, चार पहिया और मकानों पर किए गए खर्च के कारण आया है।
विज्ञापन


बिलिमोरिया ने बताया कि शहरी उपभोक्ता अपनी मौजूदा स्थिति को लेकर बेहतर महसूस कर रहे हैं और भविष्य को लेकर उनका दृष्टिकोण भी सकारात्मक है। दूसरी ओर, रोजगार के सेंटीमेंट को व्यक्त करने वाले सब इंडेक्स में पिछले माह के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई है। यह जून के 46.1 के मुकाबले बढ़कर 47.1 हो गया है। रोजगार के भरोसे में आए सुधार से जॉब सिक्योरिटी का पूर्वानुमान भी बेहतर हो सकता है।

मंगलूरू व हैदराबाद सबसे आगे
भौगोलिक आधार पर जुलाई माह के दौरान मंगलूरू और हैदराबाद के उपभोक्ताओं में सबसे अधिक उत्साह रहा। मंगलूरू में उपभोक्ता भरोसा सूचकांक 53.4 और हैदराबाद में 50.1 दर्ज किया गया है। वहीं कोच्चि, नागपुर और लुधियाना के उपभोक्ताओं का भरोसा सबसे अधिक निराशाजनक रहा। इनका सीसीआई क्रमश: 31.9, 31.2 और 31.1 के स्तर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें