फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन से अलकायदा के 5 आतंकवादी फरार

Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
साना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमन की एक जेल से अलकायदा के कम से कम पांच आतंकी फरार हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि 'अलकायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला(एक्यूएपी)' के ये पांच आतंकवादी मगंलवार को देश के पश्चिमोत्तर बंदरगाह शहर अल होदेदा की जेल से फरार हो गए।
विज्ञापन


यमन स्थित अलकायदा के कई सदस्य दक्षिणी अबयान प्रांत में हाल में अमेरिका द्वारा चलाए गए अभियान में पकड़े गए थे। एक सुरक्षाधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि अतिसुरक्षित जेल से ये कैदी 30 मीटर लंबी सुरंग खोद कर भागे हैं। यह घटना दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन की एक जेल से अलकायदा के 10 आतंकियों के फरार होने के बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें