फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डॉक्टर डेथ’ ने की सजा के खिलाफ अपील

Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में तीन मरीजों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए भारतीय मूल के सर्जन जयंत पटेल ने अपनी सजा के खिलाफ अपील की है। पटेल को ऑस्ट्रेलिया में ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


पटेल (62) को जुलाई, 2010 में सात साल की सजा सुनाई गई थी। ब्रिस्बेन के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तीन मरीजों की हत्या करने का दोषी करार दिया था। इस भारतीय मूल के चिकित्सक को गेरी केम्स (77), जेम्स फिलिप्स (46) और मेरविन मॉरिस (75) नामक तीन मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। पटेल 2003-05 में क्वींसलैंड के बुंडेबर्ग अस्पताल में डॉक्टर था। इसी दौर में इन मरीजों की मौत हुई थी।

पटेल के वकील लियाम केली ने ब्रिस्बेन हाईकोर्ट में कहा है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ अपराध संहिता के गलत प्रावधानों के तहत गलत ढंग से मुकदमा चलाया गया। केली ने कहा कि पटेल को कानून के मुताबिक उचित कानूनी सुनवाई से उपेक्षित रखा गया। वकील ने कहा है कि वह यह दलील रखेंगे कि पटेल को इस आधार पर दोषी करार दिया गया कि उसने सर्जरी का फैसला किया था और इसे अपराध माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें