फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में कीडे़ मिलने पर छात्रों का हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
खाने में कीडे़ होने पर खाना फेंकते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदुआ गांव के जूनियर विद्यालय में बने मिड-डे मील में कीडे़ देखकर बच्चों ने खाना फेंककर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


मिड-डे मील में बच्चों को पौष्टिक और अच्छा खाना परोसने का फरमान है, लेकिन स्कूल प्रबंधन गुणवत्ता की अनदेखी कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। चिकासी थाने के हरदुआ गांव के जूनियर हाईस्कूल में करीब 70 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को 60 बच्चे स्कूल आए। मिड-डे मील में सब्जी और चावल बनाया गया।

करीब 10 बजे बच्चों को खाना परोसा गया तो बच्चों ने चावल में कीडे़ देखे। इस पर बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। प्रधानाध्यापक को खरी खोटी सुनाकर खाना फेंक दिया और अभिभावकों को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि सर्देश स्कूल पहुंचे और खाने में कीडे़ देख प्रधानाध्यापक रामलाल गौतम भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानाध्यापक रामलाल गौतम का कहना है कि भविष्य में वे देखकर खाना बनवाएंगे। एबीएसए श्याम प्रकाश यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में यह बात नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें