फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम रोहतक में नई पीढ़ी की ई-कॉमर्स आएगी सामने

Sat, 18 Oct 2014 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम रोहतक में इंटरनेट का नया और विस्तृत स्वरूप सामने आएगा।
विज्ञापन


नई पीढ़ी की ई-कॉमर्स के बारे में नामी कंपनियों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे। दरअसल आईआईएम रोहतक को पहली बार इंटरनेट सम्मेलन की मेजबानी मिली है।

शनिवार को एमडीयू के आईएचटीएम विभाग में होने वाले सम्मेलन में मुख्य वक्ता एक निजी कंपनी (वेबसाइट) के हेड एचआर युवराज श्रीवास्तव होंगे।

सुबह दस बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में विशेष तौर पर ‘भारत में ई-कॉमर्स की उभरती प्रवृत्ति’ विषय पर फोकस किया जाएगा। इसके बाद चार पैनल ‘एक सफल ई-कॉमर्स व्यापार बनाने के लिए किए जाने वाले कार्य’ जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


ये करेंगे शिरकत
एक निजी कंपनी के सीईओ अभिराम मिश्रा, एक कंपनी केपूर्णकालीन निदेशक अनुपम भसीन, एक कंपनी के सीईओ और निदेशक सौरभ उबोवेजा, एक अन्य कंपनी के महाप्रबंधक कुंदन कुमार एक कंपनी के संस्थापक और निदेशकअंकुर सेठी, एक कंपनी के प्रबंधक एचआर हर्ष राज जैन, एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ अनुराज सोनी, एक कंपनी के बिजनेस हेड पारिजात मंडल सहित कई विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व छात्र की सफलता का भी होगा बखान
सम्मेलन में आईआईएम रोहतक के एक पूर्व छात्र मोहित मेहेंदिरत्ता ने शिक्षा पूरी करने के बाद खुद के ब्रांडेड जूते और फैशनेबल गहनों के व्यापार में लगे हैं। ऑनलाइन विक्रेताओं के  सहयोग से वे कामयाबी हासिल कर रहे हैं। मोहित ने संस्थान में इंटरप्रिन्यौरशिप सेल का गठन किया था। इस सम्मेलन में उनकी सफलता का भी बखान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें