फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 200 से ज्यादा लगेंगी पटाखों की दुकानें

Sat, 18 Oct 2014 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली का त्योहार हो और आतिशबाजी का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में घरों में पटाखे लाने की जहंा तैयारियां चल रहीं है वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी पटाखों की दुकानें लगाने की कवायद तेज हो गई है।

जिला प्रशासन ओर से शहर में पांच स्थानों को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर आवेदन अधिक आने के कारण जिला प्रशासन एक और ऐसे स्थान की तलाश में जुटा है जहां पटाखा मार्केट स्थापित की जा सके। फिलहाल शहर में करीब 200 स्टाल लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं शुक्रवार को लाइसेंस न जारी किए जाने पर डीसी आवास पहुंच गए। उनका आरोप था कि अधिकारियों ने पहचान वालों को ही लाइसेंस जारी किए हैं।

यहां सजेंगे पटाखा बाजार
दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजियों व पटाखों की बिक्री पुराना आईटीआई ग्राउंड, सीआर कालेज आफ इंजीनियरिंग का ग्राउंड, जाट कॉलेज का मैदान, पुराना बस अड्डा स्थित ओल्ड स्कूल ग्राउंड और छोटू राम स्टेडियम शामिल हैं। सभी मैदानों में 40 से 45 पटाखों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नियमानुसार ये होना चाहिए
प्रशासन की ओर से पटाखा बिक्री के लिए जरूरी लाइसेंस के आवेदन मांगे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि लाइसेंस लेने से पूर्व सभी पटाखा विक्रेताओं को सारी जानकारी दे दी जाती है। इसके तहत प्रत्येक स्टाल के बीच एक निर्धारित दूरी होती है और साथ ही पटाखा विक्रेता को आग जैसी स्थिति से निबटने के लिए बाकायदा रेत और पानी की बाल्टी रखनी होती है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से प्रत्येक मार्केट में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी की जाती है।

लाइसेंस न देने पर व्यापारियों ने डीसी आवास पर किया हंगामा  
रोहतक। दीपावली पर शहर में पटाखे बेचने के लिए आवेदन करने के बाद भी लाइसेंस न मिलने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने डीसी आवास पर हंगामा किया। डीसी आवास पहुंचे हरविंद्र विज, हनी, दीपक, मोनू, अनिल, अमित, राकेश, सतीश, प्रिंस, वेदी मलिक, रमेश विज व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने पटाखे बेचने वाले व्यापारियों की काफी संख्या में फाइलें तो जमा कर ली है। लेकिन जिनकी सिफारिशें थी उन्हें तो लाइसेंस मिल गए हैं, बाकी व्यापारियों को बार बार कार्यालय में बुलाकर समय दे रहे हैं। व्यवसायियों ने बताया कि शुक्रवार को जब वे ज्वाइंट कमिश्नर से मिलने पहुंचे तो उन्होंने डीसी से मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि डीसी से मिलो वो ही तुम्हारी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके बाद वे डीसी आवास पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले 5 घंटे से डीसी आवास पर बैठे रहे, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो पार्षद अशोक खुराना भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बात की और शनिवार को निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमरदीप जैन से मुलाकात करने की बात कही।

टेंट हाउस यूनियन पहुंची एसडीएम के पास
पटाखा बेचने के दौरान लगने वाले टेंट का ठेेका लेने वाले बदमाशों से बचाने की गुहार लगाने के लिए शुक्रवार को टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम ने उन्हें इस मामले की शिकायत डीसी और एसपी को करने के लिए कहा और साथ ही स्वयं भी रिपोर्ट एसपी तक भेजने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग सैनी समेत टेंट हाउस संचालक भी एसडीएम दलबीर सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने कहा पटाखों के स्टाल पर टेंट लगाने का ठेका शहर के कुछ अराजकतत्वों के लोग ले लेते हैं। ये स्टाल संचालकों से तो मन माफिक पैसा वसूल करते ही हैं साथ ही टेंट हाउस संचालकों को भी कुछ नहीं देते। काम खत्म होने के बाद ये ठेेकेदार संचालकों को पैसा भी नहीं देते हैं और सामान भी लावारिस छोड़कर फरार हो जाते हैं। उन्होंने ऐसे बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए लाइसेंस फीस के साथ ही टेंट हाउस संचालकों का किराया भी वसूल करने की अपील की।
विज्ञापन


वर्जन
टेंट हाउस संचालक मिले थे। उन्होंने शिकायत दी है। इस शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए एसपी रोहतक के पास भेजा गया है।
दलबीर सिंह, एसडीएम, रोहतक।
 
‘लोगों द्वारा पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस जारी किए हैं। फिलहाल पांच स्थानों पर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। लेकिन डिमांड अधिक होने के कारण एक और बड़े स्थान की तलाश की जा रही है।’
-अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें