सोशल नेटवर्किंग साइट्स की दुनिया में फेसबुक का अपना एक अलग ही मुकाम है। 10 साल पहले 4 फरवरी 2004 हार्वड विश्वविद्यालय के छात्र मार्क जुकरबर्ग ने इंटरनेट पर फेसबुक की शुरुआत की।
फेसबुक अब 10 साल का हो चुका है और दुनिया भर में करीब 1.23 अरब यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में भी करीब 9.4 करोड़ इसके चाहने वाले हैं। यहां आम इंटरनेट यूजर्स के अलावा नेता, अभिनेता, स्पोर्ट्स स्टार सभी शामिल हैं। फेसबुक जैसा आज दिखाई दे रहा है शुरुआत से ये ऐसा नहीं था।
लुक बैक वीडियो
फेसबुक ने पिछले 10 साल में कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। यही वजह है कि आज भी लोगों में फेसबुक की चाह बरकारर है क्योंकि उनको यहां कुछ न कुछ नए करते रहने को मिल रहा है।
हाल ही में फेसबुक ने अपनी 10वी सालगिरह पर "Look Back video" को अपने फीचर्स की फहेरिस्त में शामिल किया है। लुक बैक वीडियो के जरिए आप फेसबुक पर अपलोड अपनी तस्वीर को एक मूवी में बदल सकते हैं। करीब 1 मिनट अवधि की इस मूवी में आपके फेसबुक सफर को दिखाया जाता है। जिसमें आपने फेसबुक कब ज्वाइन किया, अपनी की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली पोस्ट वगैरह को दिलचस्प अंदाजा में दिखाया जाता है।
Here’s my Facebook movie
शायद ये फीचर अब तक आप इस्तेमाल भी कर चुके हों या आपने न्यू फीड के दौरान अपने किसी मित्र का स्टेट्स देखा हो। "Here’s my Facebook movie"
फेसबुक लुक बैक वीडियो फीचर में रैंडम्ली फोटोग्राफ चुनकर फेसबुक मूवी तैयार हो जाती है। लेकिन अब आप यहां अपनी मर्जी से फोटो का चयन कर सकते हैं।
खुद चुने अपनी तस्वीरें
अगर आप लुक बैक वीडियो का इस्तेमाल कर चुके हैं तो यूआरएल बार में टाइप करें "https://www.facebook.com/lookback/edit/"
यहां आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। दाएं ओर एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
एडिट ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी सारी तस्वीरें दिखाई देने लगती है। यहां आप अपनी मर्जी से तस्वीरों का चयन कर सकते हैं। इसके बाद शेयर बटन पर क्लिक करके इसको शेयर कर सकते हैं।
अगर आपने अभी तक लुक बैक वीडियो फीचर इस्तेमाल नहीं किया है तो यूआरएल बार में https://www.facebook.com/lookback/" टाइप करें और दिशा-निर्देश को देखें।