फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों का मौसम फिर आने वाला है

Tue, 16 Sep 2014 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों की वजह से छुट्टियों का मौसम आने वाला है। त्योहारों की वजह से अक्टूबर में 16 और नवंबर में 14 छुट्टियां पड़ रही हैं।
विज्ञापन


भले ही सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चे इन छुट्टियों में बाहर कहीं जा सकेंगे, लेकिन आम आदमी के लिए यह दिन भारी पड़ेंगे। उनके सरकारी विभाग से जुड़े कार्यों की रफ्तार मंद पड़ सकती है।
विज्ञापन


अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में चार और आखिरी सप्ताह में भी चार छुट्टियां एक साथ रहेंगी। नवंबर के प्रथम और अंतिम सप्ताह में भी तीन-तीन दिन की छुट्टियां लगातार हैं। एक ओर साल 2014 में शिक्षकों को साल के 365 दिनों में 105 छुट्टियों का तोहफा मिला है। वहीं, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को शनिवार और 52 रविवार सहित पूरे साल में होने वाले राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, महापुरुषों की जयंती, दूसरा शनिवार और अन्य कई छुट्टियां मिलाकर 22 और छुट्टियां हैं।
विज्ञापन

कब, कितनी हैं छुट्टियां
अक्तूबर  में
तारीख                    छुट्टी
2 अक्टूबर            गांधी जयंती
3 अक्टूबर            दशहरा
4 अक्टूबर            शनिवार
5 अक्टूबर            रविवार
6 अक्टूबर          ईद-उल-जुहा
8 अक्टूबर        वाल्मीकि जयंती
11 अक्टूबर        करवाचौथ एवं शनिवार  
12 अक्टूबर        रविवार
13 अक्टूबर        अहोई अष्टमी
18 अक्टूबर        शनिवार
19 अक्टूबर        रविवार
23 अक्टूबर        दीपावली
24 अक्टूबर        गोवर्धन पूजा
25 अक्टूबर        भाईदूज एवं शनिवार
26 अक्टूबर        रविवार
नवंबर में
 तारीख                    छुट्टी
1 नवंबर            शनिवार
2 नवंबर            रविवार
4 नवंबर            मोहर्रम
6 नवंबर            गुरु नानक जयंती
8 नवंबर            शनिवार
9 नवंबर            रविवार
14 नवंबर        बाल दिवस
15 नवंबर        शनिवार
16 नवंबर        रविवार
22 नवंबर        शनिवार
23 नवंबर        रविवार
27 नवंबर        गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
29 नवंबर        शनिवार
30 नवंबर        रविवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें